झालावाड़

Jhalawar Bhimsagar Dam….कोटा एडीएम बोले, भीमसागर बांध के अभियंताओं जैसी गलती नहीं दोहराएं

भीमसागर बांध में एक साथ पांचों गेट खोलकर पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी करने के मामले में अभी झालावाड़ उपखण्ड अधिकारी जांच कर रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2021, 8:08 PM IST
Jhalawar Bhimsagar Dam....कोटा एडीएम बोले, भीमसागर बांध के अभियंताओं जैसी गलती नहीं दोहराएं
Jhalawar Bhimsagar Dam....कोटा एडीएम बोले, भीमसागर बांध के अभियंताओं जैसी गलती नहीं दोहराएं

कोटा.झालावाड़. भीमसागर बांध में एक साथ पांचों गेट खोलकर पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी करने के मामले में अभी झालावाड़ उपखण्ड अधिकारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। वहीं मंगलवार को कोटा में हुई बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को चेताया कि जिस तरह की गलती झालावाड़ जिले के भीमसागर बांध के अभियंताओं की है, वैसी गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए। कोटा में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग एस.एन. आमेठा की अध्यक्षता में टैगोर सभागार में हुई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान एवं बचाव, राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुए नुकसान का सभी विभाग आंकलन कर प्रस्ताव तैयार करें। जिससे उन्हें दुरुस्त कराया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक संसाधनों एवं बचावए राहत कार्य के लिए उपकरण की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बांधों से पानी छोड़ते समय डाउन स्ट्रीम में संबंधित विभागों एवं क्षेत्र के लोगों को समय पर सावचेत किया जाए। उन्होंने पिछले दिनों सांगोद में भीम सागर बांध से पानी छोडऩे के कारण जलभराव की समस्या का उदाहरण देते हुए कहा कि सूचना नहीं देने के कारण प्रशासन व आम नागरिक बड़े स्तर पर प्रभावित हुए। ऐसा फिर कहीं नहीं होए इसके लिए आपसी संवाद रखकर कार्य करें।

Updated on:
18 Aug 2021, 8:08 PM IST
Published on: