झालावाड़

फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर जमीन बेची, रजिस्ट्री कराई, अब पुलिस करेगी जांच

खुलासा होने के बाद उप पंजीयक एवं तहसीलदार की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2025, 11:20 AM IST
Feature image

रामठी निवासी नाथू सिंह, बापू लाल और शिव सिंह के नाम दो बिस्वा जमीन रिकार्ड में दर्ज है। इनमें से बापू सिंह, शिव सिंह और नाथू सिंह की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। ताई का खेड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने तीनों को जीवित और वर्तमान में जोधपुर जिला निवासी बताकर उनके नाम से फर्जी पॉवर ऑफ अटॉनी बनवाकर उसे नोटरी से सत्यापित करवा लिया। इसके बाद इस जमीन को गत 25 जनवरी को चौहानों का खेड़ा निवासी दशरथ सिंह व रामठी निवासी बने सिंह को बेच दी और रजिस्ट्री करवा दी। उन्होंने इसका इंतकाल भी खुलवा लिया।

भवानीमंडी शहर की महावीर नगर कालोनी में करीब दो बिस्वा जमीन (3061 वर्ग फीट) को फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर रजिस्ट्री के जरिए बेचने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा होने के बाद उप पंजीयक एवं तहसीलदार की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं असली वारिसान ने संबंधित तहसील कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार रामठी निवासी नाथू सिंह, बापू लाल और शिव सिंह के नाम दो बिस्वा जमीन रिकार्ड में दर्ज है। इनमें से बापू सिंह, शिव सिंह और नाथू सिंह की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। ताई का खेड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने तीनों को जीवित और वर्तमान में जोधपुर जिला निवासी बताकर उनके नाम से फर्जी पॉवर ऑफ अटॉनी बनवाकर उसे नोटरी से सत्यापित करवा लिया। इसके बाद इस जमीन को गत 25 जनवरी को चौहानों का खेड़ा निवासी दशरथ सिंह व रामठी निवासी बने सिंह को बेच दी और रजिस्ट्री करवा दी। उन्होंने इसका इंतकाल भी खुलवा लिया। जमीन के असली वारिसों को इसकी जानकारी मिली तो उप पंजीयक कार्यालय में शिकायत की। उप पंजीयक कार्यालय की जांच पता चला कि तीनों व्यक्ति की मृत्यु की बात छिपाकर दस्तावेजों की रजिस्ट्री करवाई गई। इस सम्बन्ध में उप पंजीयक ने भवानीमंडी थाने में शिकायत दी। तहसील कार्यालय ने इस सम्बन्ध में खोला गया इंतकाल निरस्त कर दिया है।

हस्ताक्षर-फोटो नकली

शिकायत में कहा गया कि मृतकों के कोई फोटो घर में नहीं है। आरोपियों ने किसी ओर को असली मालिक बताकर और उनके फोटो व आधार कार्ड लगाकर नोटेरी से दस्तावेज सत्यापित करवा दिए।

तहसीलदार की से लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फर्जी दस्तावेज बनाने में जो लोग भी शामिल है, उनके खिलाफ अंनुसधान जारी है।

-रमेशचंद मीणा, थानाधिकारी भवानीमंडी

Updated on:
1 Apr 2025, 11:20 AM IST
Published on: