झालावाड़

एनआरआई से लैपटॉप मोबाइल, विदेशी मुद्रा लूटी

चार बदमाशों ने धमकाकर लैपटाप, मोबाइल व विद्रेशी मुद्रा ले ग

less than 1 minute read
एनआरआई से लैपटॉप मोबाइल, विदेशी मुद्रा लूटी

भवानीमंडी. गोवा मूल निवासी व बेल्जियम में रह रहे एक नागरिक के साथ बुधवार देर रात भवानीमड़ी के आरटीएम मिल के सामने चार बदमाशों ने धमकाकर लैपटाप, मोबाइल व विद्रेशी मुद्रा ले गए।पीडि़त सेबी बिस्लवा को बुधवार को कोटा से दिल्ली की ओर ट्रेन से जाना था, लेकिन वह भूलवश से दिल्ली की बजाय इंदौर वाली ट्रेन में बैठ गया। रास्ते में यात्री से ट्रेन के जाने के बारे में पूछा तब उसे पता चला कि गलत ट्रेन में बैठ गया। वह रात में भवानीमंडी स्टेशन पर उतर गया। यहां खाने की तलाश में पैदल ही आरटीएम मिल की तरफ चला गया। भोजनकर लौटते वक्त बदमाशों ने लूट की वारदाम को अंजाम दिया।बेल्जियम की सात हजार मुद्रा व भाातीय मुद्रा सात सौ रुपए छीन लिए। पीडि़त ने अपने साथ घटना को बताया। थानाधिकारी ने लुटेरों के बारे मं अभी कोई पता नही चल सका है, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी र्है।

महिला से 1.90 लाख रुपए का बैग छीना
खानपुर। कस्बे के झालावाड़ रोड़ पर बाइक के साथ खड़ी महिला के हाथ से अज्ञात जना पलक झपकते ही 1.90 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत नाकाबन्दी करवाकर आसपास के फुटेज लेकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। थानाधिकारी हरिसिंह मीणा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है। कोडक्या भरतपुर निवासी महावीर सुमन ने अपनी पत्नी के साथ कस्बे की बैंक ऑफ बडौदा व कोटक महिन्द्रा बैंक से एक लाख 90 हजार रुपए निकालकर वापस समीप की आईसीआइसीआई बैंक में जमा कराने जा रहा था। महावीर रास्ते मे बाइक खड़ी कर रूपयों से भरा थैला पत्नी के पास छोड़कर लघुशंका करने चला गया तभी एक अज्ञात जना बाइक से आया और रूपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गया।

Published on:
25 Aug 2022 08:10 pm
Also Read
View All