झालावाड़

अवैध देशी शराब का भंडाफोड़: 25 पेटियों की जब्ती , 12 किलो गांजा भी मिला

भालता. पुलिस ने सोमवार को पिकअप में भरी अवैध शराब जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि एसएचओ अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में टीम ने नाके बंदी के दौरान थाना क्षेत्र के खोखरिया गांव की पुलिया के पास से गुजर रहे पिकअप की जांच की।

2 min read
illegal liquor and marijuana seized

भालता. पुलिस ने सोमवार को पिकअप में भरी अवैध शराब जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि एसएचओ अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में टीम ने नाके बंदी के दौरान थाना क्षेत्र के खोखरिया गांव की पुलिया के पास से गुजर रहे पिकअप की जांच की। इसमें अवैध देशी शराब की 25 पेटीयों में भरे 1200 पव्वे मिले। इस पर शराब जब्त कर आरोपी कमलसिंह पुत्र धारासिंह तंवर 34, निवासी बिन्दली थाना भालता को गिरफ्तार कर पिकअप व नगद 25500 रुपए जब्त किए।

अवैध शराब जब्त
एसएचओ अमरनाथ जोगी ने बताया कि शराब की अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए है। पिछले दिनों भी एमपी बॉर्डर सरहदी नाके के समीप गुमटी में अवैध शराब जब्त हुई थी। थाना क्षेत्र के कई गांव एमपी बॉर्डर के नजदीक हैं। जहां गुमटियों व किराने की दुकानों में अवैध शराब की बिक्री होती है। एमपी से राजस्थान में प्रवेश के लिए बोरबन्द, सरड़ा, रांकड़ा, उमरिया समेत कई सम्पर्क सड़कें हैं। इन मार्गों पर पुलिस की सख्ती,जांच व नाकाबंदी नहीं होने का फायदा उठाकर अवैध परिवहन होता है। एमपी बॉर्डर के सरहदी नाके व एमपी को जोड़ने वाले मार्गों पर सख्ती व नाकाबंदी की दरकार है।

12 किलो गांजा, 10 ग्राम स्मैक बरामद, तीन गिरफ्तार

डग पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान सामुखाळ के पास दोबड़ा रोड डग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलो 345 ग्राम गांजा व बाइक जब्त की। थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया की देर रात्रि गश्त के दौरान सामुखाळ के पास डोबड़ा रोड से दो आरोपियों सलीम कुरैशी व शम्भू लाल बारेठ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलो 345 ग्राम गांजा व बाइक जब्त की। गश्त के दौरान डग-बड़ौद रोड उदयपुर फांटा से आरोपी मोन्टी उर्फ फैजान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक व बाइक जब्त की। दोनों मामलों में प्रकरण कर दर्ज किया है। अनुसंधान गंगधार थानाधिकारी संदीप विश्नोई कर रहे हैं।

Updated on:
24 Oct 2023 11:14 am
Published on:
24 Oct 2023 11:13 am
Also Read
View All