झालावाड़

Rajasthan DAP shortage,..डीएपी को लेकर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

डीएपी की राशनिंग, नहीं मिल रहा खाद
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2021, 9:59 PM IST
Rajasthan DAP shortage,..डीएपी को लेकर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था
Rajasthan DAP shortage,..डीएपी को लेकर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

झालावाड़ . हाड़ौती में डीएपी की भारी मांग हो रही है, लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। डीएपी आते ही किसान पहुंच जाते है और पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण किया जा रहा है। सहकारी समितियों की ओर से कहा गया कि वितरण के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता नहीं रहने पर कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। सोजपुर. क्षेत्र के पिपलाज गांव स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति पर बुधवार को 380 कट्टे डीएपी आने के बाद गुरुवार सुबह से खाद लेने के लिए किसानों भीड़ लगती रही। भीड़ को देकर वितरण व्यवस्था के लिए कृषि पर्यवेक्षक के द्वारा जमाबंदी-गिरदावरी नकल पर लिखाकर लाने की बात को लेकर किसानों ने एक घंटे तक ने हंगामा खड़ा कर दिया। कृषि पर्यवेक्षक तरन्नुम बानो को खरी-खोटी सुनाई, किसानों को एक कट्टे खाद के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। रबी की फसलों की बुआई को लेकर डीएपी खाद की किल्लत से चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। सहकारी समिति द्वारा किसानों से जमाबंदी- गिरदावरी नकल व आधार कार्ड के हिसाब से प्रति किसान एक कट्टा डीएपी खाद का वितरण पॉश मशीन द्वारा वितरित किया। किसानों ने बताया की खरीफ की फसलें बारिश से खराब हो गई रबी की फसल के लिए डीएपी खाद की समस्या आ रही है। डीएपी खाद किसानों की मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो रहा। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। बुआई को लेकर पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से चिंता सताने लग रही है। सरसों फसल बुआई में देरी होती जा रही है। सहकारी समिति व्यवस्थापक मूलचन्द जाट ने बताया की 380 कट्टे प्राप्त हुए किसानों की अधिक संख्या को देखते प्रति किसान एक कट्टा डीएपी वितरित किया। सारोलाकलां. इफ्को की ओर से सारोला उपतहसील क्षेत्र में एक भी सहकारी समिति में डीएपी वितरण नहीं करने से किसानों में रोष है। जबकि अन्य समिति में आंवटन किया है। वहीं किसान कालाबाजारी से परेशान हैं। खाद विक्रताओं द्वारा एक डीएपी कट्टे के साथ तीन यूरिया कट्टे दिए जा रहे हैं। क्षेत्र की सहकारी समितियों में गर्मी से ले कर अभी तक एक बार भी डीएपी नहीं आया है। किसान ताराचंद जैन ने इफ्को जीएम से समितियो में डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की । सहकारी समिति के सुपरवाइजर बजरंगलाल माली ने बताया कि इफ्को रैक आई है। इसमें जिले में मात्र 12 ट्रक यानी कि 250 टन आंवटन हुआ। इसमें भी सिर्फ खानपुर क्षेत्र में 3 ट्रक आवंटन हुए हैं। किसान भटक रहे हैं।

Updated on:
21 Oct 2021, 9:59 PM IST
Published on: