झालावाड़

जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव कथा की जाएगी

  - पांच दिवसीय होगा जयंती महोत्सव

2 min read
जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव कथा की जाएगी,जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव कथा की जाएगी

झालावाड़. हिन्दू जागरण मंच की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त युवा आयाम प्रमुख देवेंद्र सिंह राठौड़ रहे। बैठक में महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। राठौड़ ने कहा कि इसबार महाराणा प्रताप जयंती पर पंचदिवसीय समारोह होंगे।

वर्तमान समय में प्रासंगिता पर गोष्ठी-
ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया 22 मई को जिलेभर के मण्डल स्तर पर महाराणा प्रताप की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी होगी, 23 को प्रत्येक मण्डल पर व्यायामशाला में शौर्य प्रदर्शन,24 मई को ढोल और माइक के साथ जनसम्पर्क किया जाएगा।25 को भव्य आतिशबाजी कीजाएगी।

26 को होगा समापन-
मुख्य समापन कार्यक्रम 26 मई को सुबह 9 बजे शोभायात्रा 51000 हजार कलश के साथ शुरु होगी। जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा, कुबेरेश्वर धाम सीहोर के सानिध्य में निकलेगी। जो राधारमण मन्दिर प्रांगण से आरम्भ होकर झालावाड़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: राधारमण मन्दिर प्रांगण में पहुंचेगी जहां सनातन धर्मसभा होगी। धर्मसभा में प्रदीप मिश्रा द्वारा एक दिवसीय शिव कथा की जाएगी। शोभायात्रा को लेकर बैठक में अलग-अलग समितियां बनाकर अक्षत पाटीदार,परमानंद गुर्जर, लक्ष्मण लोधा, जगदीश आचार्य, दीपांशु गुर्जर,नितिन सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह सिकरवार,देवेंद्र सिंह सोनगरा, अजय भाटिया, हरिश सोनी, ईश्वर शर्मा, रणछोड़ पाटीदार, गोपाल सिंह सोनगरा, राजेंद्र सिंह राठौड़, अजय बागड़ी, सुनील पाटीदार, सुरेश सामरिया, नेमीचंद नागर, सम्पतराज भील, रमेश नामदेव,नन्दलाल सेन, महेन्द्र शमा, रामकिशन लोधा सहित कई लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है।

बैठक में ये रहे मौजूद-
बैठक में झालावाड़, झालरापाटन, रायपुर, असनावर, मनोहरथाना, कामखेडा,अकलेरा, घाटोली,भालता, रटलाईए बकानी, खानपुर, पनवाङ, सारोला, पिड़ावा, सुनेल, दांगीपूरा, जावर, भवानीमंडीआदि क्षेत्रों से जयराज सिंह पंवार,अविनाश सिंह, जिला संयोजक रमेश पाटीदार, महिला आयाम प्रमुख विनीता ठाकुर, राहुल गुर्जर, जिला सह संयोजक बलवीर सिंह झाला, महेन्द्र भील, सुरेश जोशी, समर प्रताप सिंह, गोकुल सिंह चौहान, रामभरोस पांचाल, राहुल पंकज, रामचरण तंवर, सूजान तंवर, राकेश लोधा सहित कई लोग मौजूद रहे जिन्हे अलग-अलग काम की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Published on:
17 May 2023 07:56 pm
Also Read
View All