झालावाड़

मुख्य अभियुक्त की तस्वीर जारी, अवैध सम्पत्तियों की पड़ताल शुरू

• •
Updated: 27 Apr 2025, 10:13 AM IST
Feature image

झालावाड़. डग। युवक की गोली मारकर हत्या के बाद गुरुवार रात मचे बवाल के बाद डग कस्बे में शनिवार को शांति रही। शनिवार सुबह बाजार खुले। व्यापारियों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खोले। ऐहतियात के तौर पर अभी कस्बें में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों और उनके साथियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित करनी शुरू कर दी है।

पुलिस ने शनिवार को इस मामले में फरार मुख्य अभियुक्त सोहेल की तस्वीर जारी की। उसके बारे में सूचना देने पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि कस्बें में पूरी तरह शांति कायम है। कानून व्यवस्था की दृष्टि से कस्बें में पुलिस बल तैनात है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने समिति गठित कर गुरुवार रात हुई आगजनी में हुए नुकसान का प्रारंभिक आंकलन करवाया है। इसमें कुछ दुकानों में ज्यादा नुकसान सामने आया है। सभी के नुकसान की रिपोर्ट राज्य सरकार को भिजवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल हमलावरों के अलावा क्षेत्र के आपराधिक प्रवृति के लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी अवैध सम्पत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है।

इससे पूर्व शुक्रवार रात को दोनों पक्षों के लोगों ने जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने आगजनी से हुए नुकसान के मुआवजे के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया। जिला कलक्टर ने इस सम्बन्ध में उचित कार्रवाई और प्रकरण राज्य सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया।

परिवार छोड़ चुका है कस्बा-

हत्या का मुख्य आरोपी सोहले खान का परिवार ढ़ाई माह पहले ही डग छोड़ चुका है। आरोपी सोशल मीडिया पर ए​​क्टिव रहता है, वहीं उसके ​खिलाफ एमपी, राजस्थान व महाराष्ट्र में मामले दर्ज है। आरोपी के ​खिलाफ हत्या के प्रयास के डग थाने में चार मामले पहले के भी दर्ज है।

पुलिस ने निकाला रूट मार्च-

पुलिस ने शनिवार को डग कस्बे के बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

एसएचओ बन्नालाल को किया जयपुर रैफर-

डग में हुए हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस जाप्ता में रायपुर थानाधिकारी बन्नालाल गंभीर घायल हो गए। बन्नालाल के सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हेएसआरजी चिकित्सालय भर्ती करवाया गयाथा। लेकिन िस्थति ज्यादा खराब होने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती करवाया गया है। जहां अभी इलाज चल रहा है।

अवैध संप​त्तियों को चि​न्हित किया जा रहा-

डग कस्बें में अभी पूरी तरह शांति है। बाजार खुल चुके हैं। कानून व्यवस्था की दृष्टि से कस्बें में पुलिस बल तैनात है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। नुकसान का प्रारंभिक आंकलन करवाया जा रहा है इसमें कुछ दुकानों में ज्यादा नुकसान सामने आया है। वारदात में शामिल हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी अवैध सम्पत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है।

अजय सिंह राठौड़, जिला कलक्टर झालावाड़।

Updated on:
27 Apr 2025, 10:13 AM IST
Published on: