केन्द्र सरकार की गेहूं निर्यात की घोषणा के बाद लगातार बढ़ रहे हैं भाव
राजस्थान में इस बार गेहूं का बम्पर उत्पादन हुआ है। कोटा संभाग की मंडियों में गेहूं की भारी आवक हो रही है। इस बीच किसानों के लिए खुश खबर है कि गेहूं के भावों में काफी तेजी आने की संभावना है। गेहूं 2700 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर बिकने की संभावना जताई जा रही है। मंडी व्यापारियों का कहना है कि निर्यातकों की मांग के चलते पिछले तीन-चार दिन से गेहूं के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। किसानों को फिलहाल गेहूं बेचने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
दस-पन्द्रह दिन का इंतजार करने पर अच्छे दाम मिलने की संभावना है। क्योंकि भारत सरकार ने मिस्र को गेहूं निर्यात करने का ऐलान किया है। इसके चलते निर्यातक सक्रिये हो गए हैं। इससे गेहूं के भावों में तेजी की धारणा बनी हुई है। गेहूं तेजी के चलते भारतीय खाद्य निगम के सरकारी खरीद केन्द्रों पर सन्नाटा छाया हुआ है। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी का कहना है कि अगले सप्ताह से मंडियों में गेहूं की आवक और अधिक बढ़ेगी। निर्यातकों की डिमांड के चलते भावों में तेजी का रूख बना हुआ है। हाड़ौती में दक्षिण भारत के बड़े खरीददार माल खरीद रहे हैंं।
केन्द्रीय मंत्री की इस घोषणा से आई तेजी
पिछले दिनों वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूक्रेन एवं रूस से गेहूं का बड़े पैमाने पर आयात करने वाले देश मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के तौर पर मंजूरी दे दी है। रूस और यूक्रन के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक बाजारों में गेहूं की उपलब्धता में तीव्र गिरावट आई है। अब मिस्र भारत से 10 लाख टन गेहूं का आयात करना चाहता है। अकेले अप्रैल में ही उसे 2,40000 टन गेहूं की जरूरत होगी। पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में मिस्र के कदम का उल्लेख करते हुए कहा, भारतीय किसान दुनिया का पेट भर रहे है। मिस्र ने गेहूं आपूर्तिकर्ता के तौर पर भारत को मंजूरी दी है।
मंडी में गेहूं की रिकॉर्ड आवक
बारां कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को करीब दो लाख कट्टे गेहूं की आवक हुई। इतनी आवक के बावजूद भी भावों में अच्छा उछाल देखा गया। करीब 2025 रुपए से लेकर 2350 प्रति क्विंटल के भाव तक गेहूं की बिकवाली हुई। इस वर्ष गेहूं में गत वर्ष की अपेक्षा काफी उछाल है। मंडी में अत्यधिक माल के आ जाने के कारण शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया गया
गेहूं में 50 से 75 रुपए क्विंटल की तेजी
कोटा की भामाशाह मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 1 लाख बोरी की आवक हुई। गेहूं 50 से 75ए चना 100ए सरसों 75ए सोयाबीन 25 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 8000 हजार कट्टे रही। लहसुन बेस्ट में 500 रुपए की तेजी रही। लहसुन नया 500 से 4500 एवं लहसुन बेस्ट 4500 से 5050 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में खाद्य तेलों में लगातार तेजी बरकरार रही।
भाव: गेहूं पुराना 1950 से 2050, गेहूं नया 2050 से 2100,गेहूं एवरेज 2100 से 2175, बेस्ट टुकड़ी 2175 से 2500, सोयाबीन 6500 से 7880, सोयाबीन बीज 7920ए सरसों 6200 से 6700, धान सुगंधा 3200 से 3751, मक्का लाल 1950 से 2250, मक्का सफेद 1900 से 2250ए अलसी 6800 से 7100, तिल्ली 7500 से 9000, ग्वार 5000 से 5600ए मैथी 4200 से 5300ए कलौंजी 13000 से 14500, जौ नया 2300 से 2700, ज्वार 1400 से 4000, मसूर 5000 से 6700, मूंगहरा 3000 से 6500, चना देशी बेस्ट 4500 से 4700, चना देशी मीडियम 4300 से 4550, चना पेप्सी नया 4400 से 6000, चना मौसमी 4400 से 4650, चना कांटा 4200 से 4550, उड़द 2500 में 6500, धनिया पुराना 9000 से 9600, ईगल 9600 से 10000, ईगल नया 9800 से 10300, बादामी नया 9800 से 10300,रंगदार नया 12000 से 13000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। खानपुर में 1800 से 2346 रुपए क्विंटल बिका।