झालावाड़

खेल संकुल में 8 मार्च को लगेगा मेगा जांच एवं परामर्श शिविर

नि:शुल्क मिलेगी दवाइयां व जांच की सुविधा

2 min read

झालावाड़. पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूरचन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान पत्रिका की ओर से 8 मार्च रविवार को राजकीय खेल संकुल में नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

शिविर में कोटा व झालावाड़ के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों के साथ आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर का आयोजन राजस्थान पत्रिका की ओर से आत्माराम जन सेवा संस्थान व सुप्रभात टीम के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय खेल संकुल झालावाड़ में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। आत्माराम जन सेवा संस्थान के सचिव युवराज पारेता ने बताया कि मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे।

ये चिकित्सक देंगे सेवाएं


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र बाठला (कोटा), डॉ. अशोक नागर (ऑन्कोलॉजिस्ट), न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी, डॉ. राहुल सोलंकी, यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल नैनीवाल, डॉ. जयेश मित्तल, जनरल फिजिशियन डॉ. पीयूष बैंसला, डॉ. आकाश ठक्कर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजीलीना भाटी, डॉ. माधुरी राठौर, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अरुण पटेल, डॉ. अंशुल विजय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवभगवान शर्मा (कोटा), पीडियाट्रिक सुपरस्पेशियलिटी सर्जन डॉ. सुनील मेहरा, जनरल सर्जन डॉ. हुकमचंद मीणा, डॉ. स्वेताली अहिरे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. प्रियंका मेहर तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शैल अग्रवाल व डॉ. सत्येन्द्र पोहिया अपनी सेवाएं देंगे।

आयुर्वेद डॉक्टर भी देंगे सेवाएं-

चिकित्सा ​शिविर में अ श्रेणी आयुर्वेद चि​कित्सालय के ​ फिजि​शियन डॉ. रिकेंश यादवेन्द्र व स्त्री रोग ​ एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा तथा फिजि​शियन डॉ. सुरेन्द्र गर्ग सेवाएं देंगे। ​शिविर में पांच साल तक के छोटे बच्चों को स्वर्णप्रशान भी करवाए जाएगा।


ये सेवाएं मिलेगी ​शिविर में-


बीपी, शुगर, ईसीजी, ब्लड ग्रुप, सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित कई तरह की जांचे नि:शुल्क की जाएगी।

Published on:
05 Mar 2026 08:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर