मंदिर की जमीन पैमाइश की 

कस्बे के सांवलपुरा मार्ग पर स्थित गोरेश्वर महादेव के मंदिर की जमीन पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कई वर्षों से
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2016, 11:34 PM IST
jhalawar
jhalawar

रटलाई।कस्बे के सांवलपुरा मार्ग पर स्थित गोरेश्वर महादेव के मंदिर की जमीन पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कई वर्षों से होने के बाद समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी का ज्ञापन देकर इसकी करीब 3 बीघा 3 बिस्वा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर समिति को सौंपने की मांग की थी।


जिसके बाद रविवार को बकानी नायब तहसीलदार कृष्णगोपाल शर्मा, कानूनगो शिवराज सिंह, पटवारी यशपाल मीणा व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाईश की। वहीं मंदिर की जमीन पर पत्थर गढी करवाकर समिति के लोगों व ग्रामीणों को मंदिर की भूमि के बारे में बताया गया। इस दौरान कस्बे के कई लोगों की मौजुदगी में पैमाईश कार्य किया गया। जिसकी देखने लोग उमड़ पड़े, लेकिन राजस्व की टीम ने समिति को मंदिर की जमीन का कब्जा नहीं दिलाया।

एसडीएम के आदेश के अनुसार दोनों खसरा की जमीन का चिन्हित कर दिया गया है। समिति को जमीन बता दी गई है। समिति को जमीन सुपुर्द का कार्य कोर्ट के द्वारा किया जाएगा।
कृष्णगोपाल शर्मा, नायब तहसीलदार, बकानी

Published on: