झालावाड़

मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेण्डर पर दिया चुपके से तगड़ा झटका

. नया गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, बढ़ाए 850 रुपए . गैस एजेंसियों पर पहुंचे नई व्यवस्था के आदेश

2 min read
मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेण्डर पर दिया चुपके से तगड़ा झटका

झालावाड़. सुनेल. महंगाई ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। फिर सरकार ने उज्जवला योजना में लाभार्थियों को 200 रुपए सब्सिड़ी में छूट देने के साथ ही अब नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अधिक भार डाल दिया है। करीब तेरह साल बाद रसोई गैस कनेक्शन के दाम पर साढ़े आठ सौ रुपए बढ़ाए गए है। इस संबंध में सभी गैस एजेंसियों पर आदेश पहुंच चुके है।

उपभोक्ताओं पर मार
घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को सिलेंडर 1029 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। पुराने उपभोक्ता इस स्थिति से जूझ ही रहे है कि अब नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर मार पडऩे लगी है। ऐसे में नए कनेक्शन धारकों को अब सिक्यूरिटी शुल्क 1450 रुपए की बजाय 2200 रुपए कर दिया है। वहीं रेगुलेटर शुल्क डेढ़ सौ रुपए की बजाय ढाई सौ रुपए कर दिए है। ऐसे में यह गैस कनेक्शन नए उपभोक्ता को 4100 रुपए में मिलेगा। इसमें नए सिलेण्डर की रिफिङ्क्षलग की राशि उपभोक्ता को देनी होगी, तभी भरा हुआ सिलेण्डर देय होगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि महंगाई पहले आसमान छू रही है, बावजूद इसके रर्सोई गैस सिलेंडर कनेक्शन पर शुल्क बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

यूं पड़ेगा 5846 रूपए में नया कनेक्शन

नए कनेक्शन की दर के लिए सिक्यूरिटी राशि 2200 रुपए, रबर ट््यूब में 190 रुपए, डायरी के लिए 59 रुपए, 118 चार्ज, रेगुलेटर के 250 रुपए और रिफिङ्क्षलग के 1029 रुपए चुकाने होंगे। यदि डबल सिलेंडर चाहिए, तो करीब सौलह सौ रुपए अतिरिक्त शुल्क देने होंगे। वहीं पांच किलो में भी शुल्क बढ़ाया गया है। पहले जहां 800 रुपए में मिलता था, वहीं 350 रुपए बढ़ाकर 1150 रुपए का कर दिया।

सिक्योरेटी व रेगुलेटर का शुल्क बढ़ा

नए रसोई गैस कनेक्शन पर सिक्योरेटी व रेगुलेटर का शुल्क बढ़ा दिया है। 16 जून को इसके आर्देश मिल गए है। करीब तेरह साल बाद सिक्योरेटी राशि व रेगुलेटर पर 850 रुपए बढ़ाए गए है। मनीष जैन आदिश गैस एजेंसी सुनेल

Published on:
23 Jun 2022 01:06 pm
Also Read
View All