झालावाड़

मोजावत को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना कार्रवाई के लिए सहकारिता विभाग को रिपोर्ट भेजी

-जिला निवार्चन विभाग में शिकायत दी थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2023, 8:52 PM IST
Mojavat found guilty of violating code of conduct Report sent to Coope
जिला निवार्चन विभाग में शिकायत दी थी



झालावाड़। एपीओ चल रहे सहकारिता विभाग के अधिकारी रायसिंह मोजावत को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है। राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने जांच की थी। समिति ने मोजावत को राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त होना पाया। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद इस सम्बन्ध में कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर ने सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा है। पिछले दिनों नरेश अरोड़ा ने मोजावत के सरकारी सेवा में रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के बारे जिला निवार्चन विभाग में शिकायत दी थी।में आगे कार्रवाई होगी।

''एक व्यक्ति ने एपीओ चल रहे रायसिंह मोजावत के खिलाफ शिकायत दी गई थी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर मोजावत के खिलाफ सहकारिता विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा है। विभाग इस सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई करेगा।- आलोक रंजन, जिला कलक्टर झालावाड़

'' विधानसभा चुनाव लडऩे के कारण मैंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सहकारिता विभाग को 3 अक्टूबर को ही सूचित कर दिया। विभाग ने मुझे सोमवार को कार्यमुक्त कर दिया। मेरे पास नोटिस आया था,उसका जवाब दे दिया है। मैंने कोई आचारसंहिता का उल्लंघन नहीं किया।- रायसिंह मोजावत, पूर्व उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग

Published on: