झालावाड़

Monsoon latest update : मानसून ने फिर बदली चाल, पूर्व की ओर से होगी धमाकेदार एन्ट्री, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

29 और 30 जून को राजस्थान के चेरापूंजी झालावाड़, बारां, कोटा, चितौडगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2022, 10:41 AM IST
Monsoon latest update : मानसून ने फिर बदली चाल, पूर्व की ओर से होगी धमाकेदार एन्ट्री, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon latest update : मानसून ने फिर बदली चाल, पूर्व की ओर से होगी धमाकेदार एन्ट्री, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झालावाड़, जयपुर. राजस्थान में मौसम मंगलवार को मंगल करेगा। यानी प्रदेश के कई जिलों में धूमधड़ाके से मानसून के प्रवेश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार जहां मानसून प्रवेश करेगा, वहां जमकर बरसेगा, इसके बाद आगे की तरफ रूख करेगा। हाड़ौती में मंगलवार सुबह हल्की फुहारों ने भिगोया। हाड़ौती अंचल में अलसुबह से काले बादल छाए हुए और काफी तेज वेग से हवा चल रही है। इससे मानसून के आगाज का संकेत माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में मध्यम बारिश का आसार है। 29 और 30 जून को राजस्थान के चेरापूंजी झालावाड़, बारां, कोटा, चितौडगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में 29 जून को बारिश के आसार है।

मानसून अब इधर से करेगा एन्ट्री
मौसम विभगा के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी रेखा गुजरात और राजस्थान के कोटा संभाग के पास से गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्व वाली हवाओं के ज्यादा सक्रिय होने की संभावना है। मानसून आगामी 72 घण्टे के भीतर पूरब से एन्ट्री करेगा।

आगाज से पहले बरस रहे बादल
झालावाड़ जिले के कई इलाकों में सोमवार शाम से ही हल्की और तेज बारिश हो रही है। मानसून की एन्ट्री से पहले मानो रिमझिम बारिश स्वागत के लिए आगे-आगे चल रही है। झालावाड़ जिले के झालरापाटन में दोपहर तीन बजे करीब एक घण्टे तक जोरदार बारिश हुई।
सोजपुर में सोमवार को दिनभर सूर्यदेव की तपिश रही दोपहर करीब 3 बजे बाद मौसम का मिजाज बदला बादलो की आवाजाही बनी रही। बादलो की गर्जना होती रही। सोमवार सुबह पांच बजे करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। उमस से हालात तरबतर रहे। झालरापाटन। रविवार रात 3 बजे से तेज आंधी और बिजली गर्जना के साथ करीब 1 घंटे तक झमाझम बरसात हुई। सोमवार को दिन भर तेज धूप रहने के साथ ही उमस बढऩे से लोग गर्मी के मारे परेशान और बेचैन रहे। रीछवा में बारिश हो रही है।

Updated on:
28 Jun 2022, 10:41 AM IST
Published on: