झालावाड़

चांद का हुआ दीदार, आज मनाई जाएगी ईद

जिलेभर में बुधवार को चांद नजर आने पर गुरुवार को ईद मनाई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2024, 9:52 PM IST
Moon sighted, Eid will be celebrated today
चांद का हुआ दीदार, आज मनाई जाएगी ईद

.जिलेभर में बुधवार को चांद नजर आने पर गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने चांद के दीदार किए और चांद नजर आने के साथ ईद की तैयारियों में जुट गए। 30 दिन से जो लोग रोजे रखे हुए है उन्हे बहुत ही खुशी है। तरावी की नमाज रोजेदारों के लिए खुशी का मौका होती है। रोजेदार सज-धज के सुबह ईदगाह पर पहुंचंगेे और नमाज अदा करेंगे।

जमकर हुई खरीदारी-

शहर में ईद के मौके पर लोगों ने सिवईया, टोपी, नए कपड़े-जूते,इत्र सहित कई सामान खरीदे। लोग ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देंगे।

ईदगाह पर होगी नमाज अदा-

शहर में गुरुवार को ईदगाह पर ईद की नमाज अदा होगी। शहर काजी अब्दुल रहमान ने बताया कि ईदगाह पर 8.30 बजे ईद की नमाज मौलाना अब्दुल मन्नान अदा करवाएंगे।

ये रहेगी यातायात की व्यवस्था-

सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि ईद की नमाज अदा करने जाने वाले रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता व्यवस्था कर ली है। दुपहिया वाहन तबेला रोड की तरफ से तथा चौपहिया वाहन दुर्गपुरा रोड की तरफ से आएंगे।सभी चौराहों पर नाके लगाए गए है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद की गई है।

Updated on:
10 Apr 2024, 9:52 PM IST
Published on: