झालावाड़

बकानी पंचायत समिति में मोतीलाल निर्विरोध प्रधान बने

-छह पंचायत समितियों में भाजपा के व दो में कांग्रेस के बने प्रधान

3 min read
बकानी पंचायत समिति में मोतीलाल निर्विरोध प्रधान बने


झालावाड़.जिले की आठों पंचायत समितियों में गुरूवार को प्रधान पद के लिए मतदान हुए हैं। वहीं सबसे पहले बकानी पंचायत समिति में प्रधान बना है। बकानी पंचायत समिति के मोतीपुरा निवासी मोतीलाल ऐरवाल भाजपा से प्रधान बने हैं। यहां कांग्रेस की तीन ही सीटें होने से किसी ने आवेदन दाखिल नहीं किया। ऐसे में मोतीलाल ऐरवाल निर्विरोध प्रधान बन गए हैं। ऐसे में जिले में सात पंचायत समितियों में ही चुनाव हुए है। जिले में 6 पंचायत समितियों में भाजपा को व कांग्रेस को 2 में बहुमत मिला है। गुरूवार का दिन राजनीतिक उटापटक का रहा।

नहीं हो क्रॉस वोटिंग इसका रखा ध्यान, फिर भी नहीं बनी बात-
भाजपा व कांग्रेस दलों ने प्रधान पद के लिए गुरूवार को हुए चुनाव में यह ध्यान रखा कि कहीं भी क्रॉस वोटिंग नहीं हो। लेकिन भवानीमंडी में अंत समय में कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तानसिंह के भाजपा में शामिल होने से यहां भी भाजपा अपना प्रधान बनाने में कामयाब हो गई है। ऐसे में जिले में अब भाजपा के 6 प्रधान व कांग्रेस के दो ही प्रधान बन सके। जिले की आठों पंचायत समितियों में सुबह से नेताओं की गाडिय़ा इधर-उधर दौड़ रही। आखिरी समय तक भी विजेता प्रत्याशियों पर नजर रखी गई।कांग्रेस सत्ता में होने के बाद भी भवानीमंडी में अपना प्रधान नहीं बना पाई है। ऐसे में दिनभर चर्चा गर्म रही कि कांग्रेस एक सदस्य को नहीं रोक पाई ऐसे में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी अपना प्रधान नहीं बना पाई है। भवानीमंडी में सुल्तानसिंह के साथ तीन सदस्यों के क्रॉस वोटिंग करने से यहां भाजपा का प्रधान बन गए।


जिले में ये बने प्रधान
पं.सं. प्रधान पार्टी मत मिले
झालरापाटन भावना झाला भाजपा 12
म. थाना रामकन्या भाजपा 17
डग कमलाबाई कांग्रेस 17
पिड़ावा सीताकुमारी भील भाजपा 18
अकलेरा टीना नामदेव कांग्रेस 12
भ.मंडी सुल्तानसिंह भाजपा 13
बकानी मोतीलाल ऐरवाल भाजपा निर्विरोध
खानपुर शीला शर्मा भाजपा 12

ऐसा रहा परिणाम-
गुरूवार को जिले की सभी पंचायत समितियों के प्रधान पदों के चुनाव निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा परिणाम घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी निकया गोहाएन ने बताया कि पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद के लिए भाजपा के मोतीलाल निर्विरोध घोषित किए गए। पंचायत समिति खानपुर में भाजपा प्रत्याशी शीला कुमारी 12 मत प्राप्त कर 5 मतों से विजयी रही। कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी बाई को 7 मत मिले। पंचायत समिति झालरापाटन में भाजपा प्रत्याशी भावना 12 मत प्राप्त कर 3 मतों से विजयी रही। कांग्रेस प्रत्याशी मधु झाला को 9 मत मिले। पंस. अकलेरा में कांग्रेस प्रत्याशी टीना नामदेव 12 मत प्राप्त कर 1 मत से विजयी रही। भाजपा के रोशन सिंह को 11 मत मिले। पंचायत समिति डग में कांग्रेस प्रत्याशी कमला बाई 17 मत प्राप्त कर 9 मतों से विजयी रही। भाजपा के राजेन्द्र सिंह को 8 मत मिले। पंचायत समिति पिड़ावा में भाजपा प्रत्याशी सीता कुमारी 18 मत प्राप्त कर 3 मतों से विजयी रही। कांग्रेस प्रत्याशी कारीबाई को 3 मत मिले। पंचायत समिति भवानीमण्डी में भाजपा के सुल्तान सिंह 13 मत प्राप्त कर 5 मतों से विजयी रहे। कांग्रेस के रोड़सिंह को 8 मत मिले। मनोहरथाना में भाजपा प्रत्याशी रामकन्या बाई 17 मत प्राप्त कर 13 मतों से विजयी रहे। कांग्रेस प्रत्याशी समीना को 4 मत मिले।

वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस की भारत बाई विजय

झालावाड. जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 के मतदान बूथ संख्या 62 पंचायत समिति डग की ग्राम पंचायत कुमठिया पर गुरूवार को पुनर्मतदान हुआ।जिला निर्वाचन अधिकारी निकया गोहाएन ने बताया कि कांग्रेस की भारत बाई 117 मतों से विजयी रही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की भारत बाई को 10385 मत मिले व भाजपा की बबलु कुंवर को 10268 मत मिले तथा 714 मत नोटा में डाले गए।

Updated on:
10 Dec 2020 10:54 pm
Published on:
10 Dec 2020 10:47 pm
Also Read
View All