झालावाड़

MP Dushyantsinh meeting…सांसद दुष्यंत ने दिखाए तेवर, अधिकारियों को फटकारा

सांसद ने की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

2 min read
MP Dushyantsinh meeting...सांसद दुष्यंत ने दिखाए तेवर, अधिकारियों को फटकारा

झालावाड़ । झालावाड़.बारां लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुष्यन्त सिंह ने रविवार को मिनी सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। सांसद ने कहा कि राज मार्ग एवं राष्ट्रीय मार्गो पर चल रहे ओवरलोड वाहनों के कारण सडकें समय से पूर्व क्षतिग्रस्त हो जाती है ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की कार्यवाही करें। उन्होंने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडकों के पेचवर्क कार्य को 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पिडावा.सोयत मध्यप्रदेश सीमा तक के रोड को सही कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुकेत.डग मेगा हाईवे पर हो रहे गड्डों के उपरान्त भी आरएसआरडीसी द्वारा टोल वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनहित में सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने के लिए कहा। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारी से कहा कि जिले में चल रहे अवैध क्रेशरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जिले में चल रही मौसमी बीमारी को देखते हुए चिकित्सकों के तबादलें नहीं करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान को चिकित्सक रहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सूची बनाकर देने के लिए कहा ताकि ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सों की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने जिल के नागरिकों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए शहरों के साथ.साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी फोगिंग करवाई जाए। सांसद ने तहसील पिडावा की कोटडी ग्राम पंचायत में गलत सर्वे किए जाने के कारण प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में आवास निरस्त किए जाने पर खेद व्यक्त किया और पुन: सर्वे कराकर पात्र लोगों को उक्त योजना में लाभान्वित कराने के निर्देश प्रदान किए। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई सम्पूर्ण कर्ज माफी से लाभान्वित किसानों की तहसील वाईज सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ने जिले में डीएपी की आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के किसानों को रबी की बुवाई के दौरान पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा करवाने वाले एवं फसल खराबे से पीडित किसानों को समय पर मुआवजा राशि देने की मांग की।

Published on:
31 Oct 2021 07:29 pm
Also Read
View All