झालावाड़

MY GOD : बाइक फिसली, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

समय पर नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस
2 min read
MY GOD  : बाइक फिसली, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत
MY GOD : Bike slipped, unknown vehicle crushed the youth, death

सुनेल. पिड़ावा मार्ग पर खेल मैदान के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार की अज्ञात पिंकअप द्वारा कुचलने से मौत हो गई।
थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि झालावाड़ निवासी मंगलसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका साथी मायाखेड़ी निवासी राजेश मेघवाल (24) बाइक से माखाखेड़ी जा रहे थे, रास्ते में खेल मैदान के पास बाइक फिसलने से वह गिर गए। इससे राजेश घायल हो गया, इस पर मंगलसिंह उसे वहीं लैटाकर पानी लेने चला गया, इस दौरान अज्ञात वाहन ने राजेश को कुचल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। मंगलसिंह ने आठ से दस बार 108 एम्बुलेंस पर फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से उसे सुनेल चिकित्सालय लाए, जहां राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। वहीं परिजनों ने एम्बुलेंस समय पर नहीं आने से रोष जताया।

आग से सामान जले, एक
वक्त का राशन भी नहीं बचा
--बड़ाय में अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग
बकानी. बड़ाय गांव में शुक्रवार रात मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे सामान जल कर खाक हो गया।
मंगलसिंह पुत्र बद्रीलाल कुशवाह परिवार सहित मध्यप्रदेश के सोयत गांव में रावण दहन देखने गया था और रात को रिश्तेदार के घर पर ही रुक गए। इस दौरान देर रात बड़ाय में मकान में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर रात 4 बजे वह गांव पहुंचा, तब तक बस कुछ जल चुका था। परिवार वालों के पास पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए एक वक्त का राशन भी नहीं बचा। मकान भी जल गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सूचना पर मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार मित्तल व पटवारी शौलाराम शर्मा गांव पहुंचे और मौका-मुआयना किया।

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत
सुनेल. पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज किया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कस्बे निवासी मृतक के बड़े भाई कैलाशचंद प्रजापत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छोटा भाई सुरेश हम्माली करता था, और शराब का आदि था। शुक्रवार को बस स्टैण्ड स्थित चामुंडा माता मंदिर के यहां सो गया। शनिवार सुबह मां गीताबाई पहुंची और उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। वहीं संदिग्ध अवस्था में केस दर्ज किया।

आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार
सारोलाकलां. पुलिस ने दहेज प्रताडऩा और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शनिवार को बुखारी निवासी ससुर कन्हैयालाल धाकड़ और सास रूकमणीबाई को गांव से गिरफ्तार किया, 10 अक्टूबर को पति तेजाराम धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 16 जुलाई को रिंकूबाई धाकड़ का शव घर में अंदर पड़ा मिला था।

मारपीट का केस दर्ज
सुनेल. पुलिस ने शुक्रवार रात अधीक्षक आनंद शर्मा से प्राप्त परिवाद के आधार पर घर में अवैध प्रवेश कर गली-गलोच कर मारपीट का मामला दर्ज किया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि परिवाद में दूबलिया गंाव निवासी संगीता बाई मेघवाल ने बताया कि 28 सितम्बर की शाम 6 बजे मकान में वह बच्चे को दूध पिला रही थी, अचानक लालचंद ढोली, ***** ललिता बाई ढोली व उसकी पत्नी घर में प्रवेश किया और गली-गलोच कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Updated on:
20 Oct 2018 04:29 pm
Published on:
20 Oct 2018 04:29 pm