झालावाड़

नींद की झपकी ने ले ली जान…जानें क्या है मामला

इंदौर से झालावाड़ वेडिंग शूट के लिए आ रहे थे

less than 1 minute read
नींद की झपकी ने ले ली जान...जानें क्या है मामला

झालरापाटन. जयपुर इंदौर राजमार्ग पर झालरापाटन के समीप गांव चौकी जरेल के यहां चालक के नींद लग जाने से कार पलट कर खाई में गिर गई। इससे कार सवार एक जने की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसमें से एक जने को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सदर थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी अमित पाठक, अंकुर गौतम, रूप सिंह उर्फ रूपेश लववंशी, मुस्तफा रात 2 बजे कार से इंदौर से झालावाड़ के लिए रवाना हुए थे। चारों जने फोटोग्राफी व वीडियो शूटिंग के काम से जुड़े हुए हैं। इन चारों को सोमवार को झालावाड़ की एक निजी होटल में वेडिंग शूट करना था। कार अंकुर गौतम चला रहा था। झालावाड़ पहुंचने से 10 किलोमीटर पहले सुबह साढ़े 5 बजे जरेल चौकी के समीप अंकुर गौतम की आंख लग गई। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे 37 वर्षीय युवक रूप सिंह उर्फ रुपेश लववंशी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अमित पाठक और मुस्तफा घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना में अंकुर गौतम पूरी तरह से सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जनों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें अमित पाठक को ज्यादा चोट होने के कारण चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया, जबकि मुस्तफा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने रूपेश लववंशी के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।

Published on:
28 Nov 2022 11:56 am
Also Read
View All