झालावाड़

बंगाल की खाडी में मौसम का नया तंत्र सक्रिय, राजस्थान समेत तीन राज्यों में होगी बारिश, बुधवार को ऐसा रहेगा मौसम

-गणपति की विदाई पर इन्द्रदेव बरसाएंगे अमृत की बूंदे

less than 1 minute read
बंगाल की खाडी में मौसम का नया तंत्र सक्रिय, राजस्थान समेत तीन राज्यों में होगी बारिश, बुधवार को ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर, झालावाड़। बंगाल की खाड़ी में 8 सितम्बर से मौसम का नया तंत्र सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदश में 12 सितम्बर के आसपास जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 9 सितम्बर को राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को गणपति की विदाई यानी विसर्जन है। इस दिन इन्द्रदेव गणपति की विदाई में आसमान से अमृत बरसाएगा। साथ 14 सितम्बर को फिर मानसून का नया सिस्टम बनेगा। इससे फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोटा संभाग समेत ज्यादा जिलों में मौसम साफ रहेगा। बुधवार सुबह तीखी धूप निकली है।
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार जल्द ही बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बेगा। जिसके असर से प्रदेश में 9 और 10 सितम्बर को फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मंगलवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने दो पहले पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि 6 सितम्बर को झालावाड़, कोटा, बारां और बूंदी जिले में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान काफी तेज हवा चल सकते हैं। तूफानी हवा के चलते लोगों को आने.जाने में सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है। अब मौसम तंत्र बनने से मौसम विभाग के अनुसार 9 सितम्बर को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

Published on:
07 Sept 2022 08:23 am
Also Read
View All