झालावाड़

Parvan Dam Project News : परवन बांध परियोजना के मजदूरों को 2 माह से भुगतान नहीं, बिहार जाने के भी पैसे नहीं

भूखे प्यासे मजदूरों ने कम्पनी ऑफिस पर लगाया ताला
2 min read
• •
Updated: 20 May 2023, 11:24 AM IST
No payment to laborers of Parvan dam project since 2 months, no money even to go to Bihar
परवन बांध परियोजना के मजदूरों को 2 माह से भुगतान नहीं, बिहार जाने के भी पैसे नहीं

खानपुर. झालावाड़ जिले के अकावद परवन बांध परियोजना में लगे बिहार के मजदूरों को पिछले 2 माह से भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे गुस्साए मजदूरों ने खानपुर में झालावाड़ रोड स्थित कम्पनी के कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध जताया और भुगतान करने की मांग की। इस दौरान कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी आधे घण्टे तक कार्यालय में बन्द रहे लेकिन मजदूरों की सुध लेने ङ्क्षसचाई विभाग या कम्पनी का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में कम्पनी के अधिकारियों ने श्रमिकों के साथ बदसलूकी कर ताला खुलवा लिया।
मजदूरी का भुगतान नहीं करने से करीब दो दर्जन श्रमिक जोलपा व बोहरा गांव के समीप साइट पर भूखे प्यासे पैदल चलकर खानपुर पहुंचकर कम्पनी के कार्यालय के बाहर बैठे रहे। बिहार के श्रमिक रतन मंडल, विजेन्द्र यादव, अनिल मंडल, चानू मंडल सहित श्रमिकों ने बताया कि पिछले 2 माह से जीवीकेपीएल इंजीनियङ्क्षरग कम्पनी के अधीन जोलपा साइट पर नहर में सीमेंट कंकरीट का काम कर रहे हैं। 2 माह से उन्हें भुगतान नहीं करने से भूखे मरने की नौबत आ रही है। जोलपा के समीप खेतों में रात गुजारनी पड़ रही है। यहां पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है।
अभद्रता कर काम छोड़ देने की धमकी
कम्पनी के अधिकारियों से वार्ता करने पर उनके साथ अभद्रता कर काम छोड़ देने की धमकी दी जा रही है। उनके पास बिहार जाने के भी पैसे नहीं है। घर से राशि मंगवाकर जैसे तैसे पेट की भूख मिटाई जा रही है। शुक्रवार को काम बन्द कर 15 किलोमीटर पैदल चलकर कम्पनी के ऑफिस में भुगतान के लिए आए थे लेकिन यहां भी अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो कार्यालय के बाहर ताला लगाकर बैठ गए। लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुनवाई करने को तैयार नहीं है।

श्रमिकों को ठेका कम्पनी द्वारा भुगतान किया जाता है। कम्पनी के अधिकारियों से वार्ता कर भुगताने दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
महेश मालव, सहायक अभियंता, परवन बांध परियोजना

Published on: