झालावाड़

अब लाईब्रेरी में शुरु होगी निशुल्क कोचिंग

-प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी-सामाजिक संगठनों का मिलेगा सहयोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 4:29 PM IST
Now free coaching will start in library
अब लाईब्रेरी में शुरु होगी निशुल्क कोचिंग

अब लाईब्रेरी में शुरु होगी निशुल्क कोचिंग
-प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी
-सामाजिक संगठनों का मिलेगा सहयोग
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय हरिशचंद सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग मिल सकेगी। इसके लिए पुस्तकालय प्रशासन की ओर से सामाजिक संगठनों व देश के भावी कर्णधारों के भविष्य को सुरक्षित करने का जज्बा रखने वाले संकाय सदस्यों की निशुल्क सेवाएं ली जाएगी। इस दौरान पटवारी, शिक्षक, लिपिक, ग्राम सेवक, पुलिस, रेलवे व नर्सिंग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की संकाय सदस्यों व विषय विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी। पुस्तकालय में वर्तमान में 221 कार्डधारी सदस्य है इसमें से करीब 200 विद्यार्थी है। इसमें से नियमित रुप से पुस्तकालय में करीब 50 से 80 के बीच में छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते है। इस योजना से बड़ी संख्या में प्रतिभागी लाभ उठा सकेगें।
-पुस्तकालय में यह रहेगी सुविधाएं
पुस्तकालय में प्रतिभागियों को पढऩे के लिए स्टेड़ी हॉल, बैठने के लिए फर्नीचर, पेयजल, अध्ययन के लिए सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें आदि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान शहर की निजी शिक्षण संस्थाओं के करीब आधा दर्जन संकाय सदस्य व विषय विशेषज्ञ करीब दो घंटे तक नियमित रुप से निशुल्क सेवाएं देगें।
-योजना शीघ्र शुरु करने की तैयारी जोरो पर
इस सम्बंध में राजकीय हरिशचंद सार्वजनिक जिला पुस्तकालय के प्रभारी कैलाशचंद राव ने बताया कि पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिभागियों के लिए शीघ्र ही निशुल्क कोचिंग शुरु की जाएगी। इसके लिए वर्तमान में निजी शिक्षक संस्थाओं, निजी कोङ्क्षचग सेंटरों व सामाजिक संगठनों के अलावा निजी तौर पर भी संकाय सदस्यों व विषय विशेषज्ञों से जनहित में निशुल्क कोचिंग देने के लिए सम्पर्क किया जा रहा है। इस कार्य में लोग उत्साह से आगे भी आ रहे है। पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों में इस योजना से खासा उत्साह बना हुआ है।

Published on: