झालावाड़

29 अप्रेल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करेगा,इन राशियों पर पड़ेगा असर

अप्रैल के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जिसमें शनिदेव भी शामिल है। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। शनि देव 11 जुलाई तक इस स्थिति में रहेंगे

less than 1 minute read
29 अप्रेल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करेगा,इन राशियों पर पड़ेगा असर

झालावाड़. झालरापाटन। ज्योतिष में ग्रहों के दशा परिवर्तन का बड़ा महत्व है। ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रेम शंकर शर्मा के अनुसार अप्रैल के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जिसमें शनिदेव भी शामिल है। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। शनि देव 11 जुलाई तक इस स्थिति में रहेंगे। शनि के इस गोचर का सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ेगा। शनि ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि वालों को सामाजिक मामलों मे महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा।
--
मददगार साबित होगा
शनि का कुंभ राशि में गोचर भविष्य को और अधिक गंभीरता से तय करने में मददगार साबित होगा। शनि की सबसे शक्तिशाली ताकत उसकी प्रतिबद्धता है, जहां कुंभ को सामूहिकता के संदेश के रूप में दर्शाया है। वे दोनों संचार, निर्माण, क्षमताओं और इच्छाशक्ति की एक मजबूत अभिव्यक्ति को जोड़ते हैं और बनाते हैं। जबकि शनि के कुंभ में गोचर से व्यक्ति का सामाजिक दायरा बढ़ता है और जातक लचीली मानसिकता वाले होते हैं।

Published on:
11 Apr 2022 07:24 pm
Also Read
View All