झालावाड़

ACB trap शराब की दुकान चलाने की एवज में 10 हजार की घूस लेता पंचायत समिति सदस्य व पत्रकार गिरफ्तार

- झालावाड़ एसीबी ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
शराब की दुकान चलाने की एवज में 10 हजार की घूस लेता पंचायत समिति सदस्य व पत्रकार गिरफ्तार

झालावाड़। झालावाड़ एसीबी ने शनिवार को कोटा जिले के रामगजमंडी क्षेत्र में शराब चलाने की एवज में 10 हजार रुपए की घूस लेते हुए पंचायत समिति खैराबाद का पंचायत समिति सदस्य और एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है।
झालावाड़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा को परिवादी चेनसिंह निवासी सतलखेड़ी जिला कोटा ने इस संबंध में शिकायत की थी। एसीबी ने खैराबाद पंचायत समिति के सदस्य नयन कुमार अखंड तथ रामगंजमंडी के पत्रकार आनन्द प्रजापत को शराब की दुकान चलाने की एवज में मासिक बंधी के 10000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गिरफ्तार किया है। परिवादी का कहना है कि पंचायत समिति सदस्य और पत्रकार उसे शराब की दुकान चलाने के लिए बंधी नहीं देने पर धमका रहे थे और पत्रकार खबरें छापकर कार्रवाई करवाने की बात कह रहा था। एसीबी इस मामले में और भी गोपनीय जानकारी जुटा रही है। इस घूसकांड में किसी भूमिका थी, इसकी जांच की जा रही है।

एसीबी की कार्रवाई
सुनेल. एसीबी झालावाड़ ने पिछले दिनों सुनेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मगीसपुर और दीवलखेड़ा के ग्राम विकास अधिकारी अजीज मोहम्मद को पन्द्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने घूस पट्टा जारी करने की ऐवज में ली थी। घर की भी तलाशी ली। अकलेरा में भी इसी तरह की कार्रवाई की थी। पिछले दिनों बकानी में वन विभाग में अवैध खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉली छोडऩे के मामले में दो वन विभाग के दो घूसखोर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया थाञ

Published on:
30 Apr 2022 03:59 pm
Also Read
View All