झालावाड़

एक रात की दुल्हन बनकर हड़पती थी पैसा, पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ को किया गिरफ्तार

Looteri Dulhan Arrested: एक साल से फरार सुमन उर्फ लता पुत्री सालिकाराम वाल्के उर्फ वासुदेवो ताकतोडे निवासी मल्हारा तहसील अचलपुर जिला अमरावती महाराष्ट्र को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 12:22 PM IST
Feature image

Jhalawar News: पुलिस ने शादी के नाम से भोले-भाले ग्रामीणों से पैसा लेकर एक रात की दुल्हन बनकर रुपए हड़पने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग बच्ची के अपहरण में सहयोग मामले में एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक साल से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि एक साल से फरार सुमन उर्फ लता पुत्री सालिकाराम वाल्के उर्फ वासुदेवो ताकतोडे निवासी मल्हारा तहसील अचलपुर जिला अमरावती महाराष्ट्र को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया।

वहीं बद्रीलाल पुत्र नानुराम मीणा निवासी विनायक नगर सुसनेर जिला आगर एमपी को नाबालिग बच्ची के अपहरण में सहयोग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

4 लाख रुपए और जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन


कुछ दिनों पहले झालावाड़ के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में शादी के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने के बाद शादी के चंद समय में ही दुल्हन के जेवरात और रुपए लेकर भागने का मामला भी सामने आया था।

Updated on:
9 Feb 2025, 12:22 PM IST
Published on: