4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rain: ओलावृष्टि के बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, फसलों को हुआ भारी नुकसान

Crops Damage Due To Rajasthan Rain: चौमहला और गंगधार सहित आसपास के गांवों में मंगलवार सुबह ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।

2 min read
Google source verification

Hailstorm And Rain in Jhalawar: झालावाड़ के चौमहला और गंगधार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच बारिश हुई। इस दौरान ओलावृष्टि व तेज हवा से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई। क्षेत्र के रामपुरा, कचनारा, बिशनिया, जखनी सहित कई गांव प्रभावित हुए।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में तेज हवा के साथ करीब पौने घंटे बारिश हुई। सुनारी, ढाबला, कागड़िया, सेकला, बेड़ला सहित अनेक गांवों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई। सांकरिया सहित कई गांवों में कुछ किसानों ने धनिया, सरसों, मसूर, असालिया की फसल काट कर खलियान में सूखा रखी थी। बारिश से कटी फसल में भी नुकसान हुआ है।

मंगलवार सुबह हुई बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवा के कारण कुछ गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। जिसका सर्वे करवाया जा रहा है।
डॉ विशाल जैन, सहायक कृषि अधिकारी चौमहला

प्रभावित गांवों में पटवारी, कानूनगो व कृषि विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे करवाया जा रहा है। फसलों के नुकसान का आंकलन सर्वे के बाद ही पता चल पाएगा।
गणेशलाल खंगार, तहसीलदार गंगधार

Story Loader