झालावाड़

पीएम आवास नहीं बनाने वालों से पुलिस करेगी वसूली

नींव का कार्य नहीं करवाया, पुलिस थाने में रिपोर्ट होगी दर्ज

2 min read
Police will recover from those who do not build PM residence
पीएम आवास योजना

भवानीमंडी नगरपालिका क्षेत्र में 8 पीएम आवास योजना के पात्र लोगों ने पहली किश्त मिलने के बाद भी नींव का कार्य नहीं करवाया है। अब प्रशासन इन लोगों से राशि वसूलने की तैयारी में है। आठों लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के सहायककर्मी मुकेश पंवार ने बताया की नगरपालिका क्षेत्र में वर्ष 2017 से 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना में लिए आवेदनों में 163 पात्र लोगों का चयन हुआ था। इसमें योजना में पात्र लोगों का चयन होते ही उनके बैंक खाते में 30 हजार रुपए की पहली किश्त डाल दी थी, लेकिन 150 पात्र लोगों ने ही नींव तैयार करवाई।

इस पर मौका निरीक्षण के बाद उनके बैंक खाते 30-30 हजार रुपए की किश्त भी डाल दी। ऐसे 13 पात्र लोग थे, जिन्होंने पहली किश्त के रुपए तो ले लिए लेकिन घर के निर्माण कार्य में लगाने के बजाय कहीं और खर्च कर दिए। नोटिस देने के बाद 13 में से 5 लोगों ने तो पहली किश्त के रुपए वापस जमा करा दिए, लेकिन 8 पात्र लोगों ने राशि वापस जमा नहीं करवाई। अब प्रशासन नोटिस थमाकर रिकवरी करेगा। इसको लेकर पुलिस थाने में इन लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में नगरपालिका द्वारा लिखित रिपोर्ट दी जाएगी।

ये है योजना
आवास योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ढाई लाख रुपए की राशि दी जाती है। पहले किस्त आवंटन में 30 हजार की राशि दी जाती है, ताकि लोग अपना नींव बना सके। नींव बनाने के बाद वापस वेरीफाई किया जाता है। इसके बाद 30 हजार रुपए की दूसरी किस्त आवंटित की जाती है। इससे वह छत का कार्य करा सके। छत का काम पूरा होने के बाद 60 हजार रुपए की तीसरी किश्त आवंटित की जाती है। वहीं काम पूरा होने के बाद 30 हजार रुपए की चौथी किश्त आवंटित की जाती है।


इन लाभार्थियों से होगी वसूली
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र भवानीमंडी निवासी गफ्फार हुसैन पुत्र नजीर हुसैन, दुर्गा शंकर पुत्र बालचंद, बालराम वर्मा पुत्र चुन्नी लाल, घनश्याम पुत्र शिवलाल, कैलाश चंद बैरागी पुत्र नंदलाल, महेश पुत्र कन्हैयालाल, मोहम्मद सलीम मंसूरी पुत्र ख्वाज मोहम्मद, वाहिद मंसूरी से पहली किश्ती 30-30 हजार रुपए की वसूली की जाएगी।

किश्त : पात्रों लोगों की संख्या
पहली किश्त : 163
दूसरी किश्त : 150
तीसरी किश्त : 133

रिकवरी के लिए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
मनीष मीणा, ईओ, नगरपालिका भवानीमंडी

Published on:
23 Dec 2023 11:57 am