झालावाड़

पहले दो घंटे में 15.36 प्रतिशत हुआ मतदान

झालावाड़ बारां लोकलसभा क्षेत्र : शुरुआत में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत, आधे घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान
less than 1 minute read
Polling in 15.36 percent in first two hours
पहले दो घंटे में 15.36 प्रतिशत हुआ मतदान

झालावाड़. बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे यानि सुबह 7 से 9 बजे तक 15.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी जिला कंट्रोल रूम से मिली है। जिले में पिछले दिनों से लगतार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाता सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। करीब 46 डिग्री चल रहे तापमान को देखते हुए सभी सुबह ही मतदान करना चाहते हैं। ऐसे में मतदान केंद्रों पर सुबह लंबी कतारें लग गई। पिड़ावा कस्बे के मतदान केंद्र 248 में मोकपोल होने के बाद तकनिकी खराबी आने के कारण 7.17 तक भी मतदान शुरू नहीं हुआ। मतदान कराने आये पोलिंग पार्टी ने उच्च अधिकारी को बेलेट इशु नहीं होने की सूचना दी । पिड़ावा 7.32 पर शुरू हुआ मतदान ।सोजपुर के मतदान केंद्र पर बढऩे लगी कतारें।
इधर, झालावाड़ में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बनाए आदर्श मतदान केंद्र पर पूर्व मु़ख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुबह 7 बजे मतदान किया। यहां मतदान केंद्र को आकर्षक तरीके से सजाया गया।
भीमसागर में ईवीएम मशीन खराब होने से 7.40 पर शुरू हुआ मतदान, खानपुर विधानसभा क्षेत्र के बाघेर, बन्या, भीमसागर, मऊ बोरदा, हरिगढ़, समेत अन्य बूथों पर लोकसभा चुनाव मद्देनजर पत्रिका संवाददाता ने सुबह अलह सुबह जाकर मतदान केंद्रों का जायजा लिया तो बड़ी तादाद में मतदाता लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए लाइनों में लग कर खडे होकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए जुटने लगे हैं। भीमसागर में 7.40 एवं बन्या गांव में 7.10 पर ईवीएम मशीन शुरू हुई।
भवानी मंडी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही लम्बी कतारे लगना शुरू हो गई। सुनेल के भाग संख्या 142 मे ईवीएम मशीन खराब होने से सुबह 7ण्35 पर शुरू हुआ मतदान।

Updated on:
29 Apr 2019 09:44 am
Published on:
29 Apr 2019 09:44 am