झालावाड़

Jhalawar Kalisindh thermal shutdown….राजस्थान में बिजली का संकट, कोयला खत्म

कालीसिंध थर्मल थर्मल में विद्युत उत्पादन ठप- भुगतान नहीं हुआ तो अड़ानी ने कोयले की आपूर्ति रोकी- पहली इकाई में भी विद्युत उत्पादन बंद
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2021, 8:50 PM IST
Jhalawar Kalisindh thermal shutdown....राजस्थान में बिजली का संकट, कोयला खत्म
Jhalawar Kalisindh thermal shutdown....राजस्थान में बिजली का संकट, कोयला खत्म

झालावाड़. कोयला खत्म होने के कारण कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई में भी रविवार रात को विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। थर्मल की दूसरी इकाई पांच दिन पहले बंद हो गई थी। थर्मल की दोनों इकाइयां बंद हो गई। विद्युत उत्पादन बंद होने से कर्मचारी और अभियंता ठाले बैठे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोयले की आपूर्ति सुचारू नहीं चल रही है। पिछले बुधवार को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से दूसरी इकाई को बंद कर दिया गया था। रविवार रात 9.45 बजे कोयले की किल्लत के चलते पहली इकाई भी बंद हो गई है। कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में एक दिन में तीन से चार रैक आती है ऐसे में एक रैक कोयला और किराया भाड़ा मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए होता है, ऐसे में छत्तीसगढ़ से पीकेसीएल से आने वाला कोयलों के लिए मोटी राशि बकाया चल रही है ऐसे में अडानी ग्रुप को निगम द्वारा समय पर भुगतान नहीं करने से कोयला भेजन बंद कर दिया। कोयला बंद होने से कालीसिंध थर्मल पूरी तरह से अब ठप हो चुका है कालीसिंध पावर प्लांट में 600-600 मेगावाट की दोनों इकाइयां पूरी तरह ठप होने से एक यूनिट से होने वाला 1,44000 यूनिट प्रतिदिन का उत्पादन पूरी तरह बंद हो चुका है ।अब छबड़ा पावर प्लांट से जिले को विद्युत की सप्लाई होगी ऐसे में कालीसिंध का उत्पादन बंद है वहीं छबडा को भी अतिरिक्त मूल्य देना होगा ।

....
कोयला पूरी तरह खत्म हो चुका है अब कोई रेक नहीं आ रही है । उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है वह कोशिश कर रहे हैं जल्द कोयला पहुंचाने की!
केएल मीणा चीफ इंजीनियर कालीसिंध थर्मल प्लांट झालावार

Published on: