झालावाड़

सर्वसुविधायुक्त प्री फेब्रिकेटेड वार्ड का हुआ उद्घाटन मरीजों को मिलेगी राहत

जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले के एसआरजी अस्पताल के न्यू इमरजेंसी भवन पर 150 बेड के प्री-फेब्रिकेशन तकनीक से बनी इकाई का बसंत पंचमी के अवसर पर शुभ मुर्हूत में सवा 12 बजे उद्घाटन किया गया।

less than 1 minute read
Pre fabricated ward with full facilities inaugurated, patients will ge
सर्वसुविधायुक्त प्री फेब्रिकेटेड वार्ड का हुआ उद्घाटन मरीजों को मिलेगी राहत

झालावाड़.जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले के एसआरजी अस्पताल के न्यू इमरजेंसी भवन पर 150 बेड के प्री-फेब्रिकेशन तकनीक से बनी इकाई का बसंत पंचमी के अवसर पर शुभ मुर्हूत में सवा 12 बजे उद्घाटन किया गया। अब मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।वहीं एसआरजी चिकित्सालय की भीड़ भी कम होगी। उद्घाटन के मौके पर डीन डॉ.पी.झंवर, अधीक्षक डॉ.संजय पोरवाल,उप नियंत्रक डॉ.प्रतिभा मीणा, डॉ.संजीव गुप्ता,डॉ.रवीन्द्र शर्मा, डॉ.माधुरी मीणा, डॉ.रामसेवक योगी, डॉ.रामवतार मालव, डॉ.विशाल, डॉ.आरसी पंकज आदि मौजूद रहे।

इसलिए खास है इकाई-

एसआरजी चिकित्सालय प्री-फेब्रिकेशन तकनीक से ये इकाई बनी होने के कारण इस पर आंधी बारिश का भी असर नहीं होगा। इस वार्ड के सभी बेड अत्याधुनिक है, साथ ही प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन लगी हुई है। इस आधुनिक इकाई को बनाने में करीब 8 करोड़ से अधिक का खर्चा आया है, इस तरह की इकाईयां बड़े शहरों में रहती है।

चार विभागों को हुआ बेड का आवंटन-

एसआरजी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.संजय पोरवाल ने बताया कि प्री-फेब्रिकेटेड वार्ड में 150 बेड की सुविधा है। इसमें लगे बेड आधुनिक व मरीज के अनुसार सभी सुविधाएं युक्त है। वार्ड में बुधवार को 30-30 बेड यूरोलॉजी व न्यूरोलॉजी विभाग को दिए गए है। वहीं 60 बेड सामान्य मेडिसीन व 20 बेड जेरियाट्रीक (वरिष्ठ नागरिकों ) के लिए आवंटित किए गए है। इसका इंचार्ज वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर कपिल माहेश्वरी को बनाया गया है।

एसआरजी की भीड़ होगी कम-

नए वार्ड के शुरु होने से एसआरजी चिकित्सालय में लगने वाली मरीजों व तिमारदारों की भीड़ में भी कमी आएगी। वहीं अब एक ही जगह भर्ती, ऑपरेशन व आईसीयू जैसी सुविधा भी मरीजों को आसानी से मिल सकेगी।

Published on:
14 Feb 2024 09:47 pm