झालावाड़

Weather News..राजस्थान में प्री-मानसून ने मचाई धमाल, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ जिले में प्री मानसून जमकर बरस रहा है। मनेाहरथाना में दो इंच बारिश हुई। तूफानी हवा के साथ बारिश आने से एमडीएम ऑफिस की दीवार गिर गई

less than 1 minute read
Weather News..राजस्थान में प्री-मानसून ने मचाई धमाल, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झालावाड़. राजस्थान में पिछले तीन दिन से मौसम हिल स्टेशन जैसा हो गया है। दिनभर बादल छाए रहते हैं। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश आती है। राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ जिले में प्री मानसून जमकर बरस रहा है। मनेाहरथाना में दो इंच बारिश हुई। तूफानी हवा के साथ बारिश आने से एमडीएम ऑफिस की दीवार गिर गई, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। उधर मौसम विभाग ने मंगलवार को कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी समेत एक दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
सोमवार को कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुईहै। सोमवार को कई स्थानों पर सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रूक शाम चारबजे तक जारी रहा। सोमवार को शहर में हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहाना होगा। कई जगह अच्छी बारिश होने से नदी व नालों में पानी की अच्छी आवक हुई। तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई।
आसमान में मंडराए आषाढ़ी बादल, रिमझिम फुंवारो ने भिगोया
पनवाड़. मानसून पूर्व की बारिश को तरस रहे लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। दोपहर बारह बजे बाद शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर शाम तीन बजे तक चला। इस बीच कई बार रिमझिम बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली। रविवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी जल्द बुवाई की उम्मीद जगा दी। गर्मी, उमस तो जैसे गायब ही हो गई। सुबह से मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही। दोपहर बारह बजे आसमान में घनघोर काली घटाओं का जमावड़ा होने के कारण दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल हो गया।

Published on:
21 Jun 2022 08:54 am
Also Read
View All