झालावाड़

जमीन विवाद को लेकर झगड़ा, इलाज के दौरान एक की मौत

बाइक से गांव जाते समय घात लगाकर किया हमला

2 min read
जमीन विवाद को लेकर झगड़ा, इलाज के दौरान एक की मौत

रामगंजमंडी. झालावाड़. जमीन के पुराने विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में चल रही तनातनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दो जनों पर घात लगाकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने पिस्टल, बंदूक, धारदार हथियारों से योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। जिसमें घायल हुए दो जनों में एक की झालावाड़ चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि सनखेडा निवासी बंशीलाल ओमप्रकाश गुर्जर व उनका चचेरा भाई रामगंजमंडी में दूध बेंचने के बाद दिन में 11 बजे बाइक से वापसी में अपने गांव जा रहे थे तो बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से बंशीलाल व उसके चचेरे भाई विष्णु पर जानलेवा हमला कर दिया। ओमप्रकाश कुछ दूरी पर था इस कारण उसने बाइक को दूर रोका और झाडियों में जाकर छुप गया। ओमप्रकाश ने बताया कि हमलावर कार से आए थे जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थी। इनके हाथ में बंदूक, पिस्टल व धारदार हथियार थे। बंशीलाल व विष्णु पर इन लोगों ने ताबड़तोड़ हमला किया और बंदूक व पिस्टल से फायर भी किए। दोनों जनों को अधमरा छोडकऱ हमलावर कार से वापस गांव की तरफ लौट गए जहां पर दोनो के घरों पर इन लोगों ने पत्थर फैंके। घर में उस समय महिलाएं थी। पुलिस ने बताया कि जिन दो गंभीर घायल को चिकित्सालय लाया गया था उनका प्राथमिक उपचार चिकित्सालय में करवाने के बाद उन्हें झालावाड़ भेजा गया जहां बंशीलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश गुर्जर व दूसरे पक्ष के लोगों के बीच में भूमि विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है जिसमें पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को राउन्डअप भी किया है। एतिहयाद के तौर पर सनखेडा में उपाधीक्षक प्रवीण नायकए थानाधिकारी मनोज कुमार सहित पुलिस जाप्ता लगाया हुआ है।

Published on:
09 Aug 2022 08:22 pm
Also Read
View All