झालावाड़

Rajasthan Accident: कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के पहाड़पुरा जोड़ पर मंगलवार दोपहर बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ससुर-दामाद भी शामिल है।

less than 1 minute read

झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के पहाड़पुरा जोड़ पर मंगलवार दोपहर बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ससुर-दामाद भी शामिल है। तीनों मृतक मध्यप्रदेश निवासी हैं।

थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि मनोहरथाना-अकलेरा सड़क मार्ग पर क्षेत्र के पहाड़पुरा जोड़ के समीप बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मध्यप्रदेश के काली पीठ थाना क्षेत्र के कराडिया निवासी नारायण सिंह (25) पुत्र घीसालाल तंवर व राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलिया निवासी रामकिशन (50) पुत्र मांगीलाल तंवर व कालीपीठ थाना क्षेत्र के धनवास कला निवासी रामप्रसाद (55) पुत्र गौरीलाल तंवर गंभीर घायल हो गए। तीनों को मनोहरथाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां राम प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकिशन व नारायण को झालावाड़ रेफर किया, लेकिन उनकी भी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतकों में रामप्रसाद ससुर और नारायण सिंह उसका दामाद है।

रिश्तेदारी में आए थे

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भवानी पुरा निवासी राजाराम तंवर ने पुलिस को बताया कि तीनों मृतक मध्य प्रदेश के कालीपीठ थाना क्षेत्र के धनवास कला से सोमवार को मनोहर थाना थाना क्षेत्र के भवानीपुरा रिश्तेदारी में आए थे।

Updated on:
18 Jun 2024 05:53 pm
Published on:
18 Jun 2024 05:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर