झालावाड़

देश में सामाजिक सरोकारों में राजस्थान पत्रिका सबसे आगे

झालावाड़.राजस्थान पत्रिका के कोटा संस्करण के 40 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद निर्भय सिंह सर्किल के पास समाजिक सरोकारों में पत्रिका योगदान विषय पर संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक सुर में पत्रिका की पत्रकारिता को निष्पक्षता की मिसाल बताया। जन सरोकार से जुटे विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करने की पत्रिका की प्रतिबद्धता […]

2 min read

झालावाड़.राजस्थान पत्रिका के कोटा संस्करण के 40 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद निर्भय सिंह सर्किल के पास समाजिक सरोकारों में पत्रिका योगदान विषय पर संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक सुर में पत्रिका की पत्रकारिता को निष्पक्षता की मिसाल बताया। जन सरोकार से जुटे विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करने की पत्रिका की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। पाठकों से संवाद करने, उन्हें सर्वोपरि मानने के अपने अनुभव साझा किए। संगोष्ठी में समाजसेवा व उद्यमी महिलाओं ने पाठक के तौर पर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस मौके पर संगोष्ठी में पाठक महिलाओं ने कहा कि सामाजिक सरोकार से लेकर चाहे वो पर्यावरण संरक्षण का मसला हो या फिर जनसमस्याएं, पत्रिका ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। बगैर किसी राजनीतिक हित के विश्वसनीय खबरों के ही कारण पत्रिका पाठकों की पहली पसंद है।

ऐसे रखे अपने विचार-

पत्रिका में प्रकाशित बेबाक, निष्पक्ष खबरें ही इसे औरों से अलग करती है। 30 वर्षों से में पत्रिका पढ़ रही हूं। पत्रिका सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा हैं। जैसे अभी दरा जाम को लेकर पत्रिका ने अभियान चला रखा है, इस पर सरकार ने भी ध्यान दिया।

जया गुप्ता, सचिव उद्योग भारती।

पत्रिका की वजह से आज देश-विदेशों में झालावाड़ की पहचान है। पत्रिका अमृतम-जलम, हरियाली राजस्थान जैसे अभियान चलाकर आमजन को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण का काम कर रहा है। हाल में साइबर फ्रॉड जैसे कई अभियान से कई लोग ठगे जाने से बच रहे। पत्रिका ऐसे ही कार्य करता रहे।

शकुन्तला जैन, अध्यक्ष उद्योग भारती।

पत्रिका ने सही मायने में लोकतंत्र के चौथे प्रहरी की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पत्रिका में सुडोकू, बच्चों के लिए पहनियां व कई जानकारी का खजाना होता है। मेरी सुबह पत्रिका से ही होती है। पत्रिका विश्वास का नाम है।

रचना जैन, महिला उद्यमी।

सामाजिक सरोकार से जुड़े खबरों को जिस तरह से पत्रिका में अहमियत दी जाती है उस तरह अन्य अखबारों में जगह नहीं मिलती। झालावाड़ शहर में रोड व जन समस्याओं को पत्रिका अच्छे से उठाता है, स्थापना दिवस पर साधुवाद। पत्रिका ऐसे ही काम करता रहे।

प्रियंका मित्तल, महिला उद्यमी।

पत्रिका का जो पौधा श्रद्धेय कुलिशजी ने लगाया था वह आज एक विशाल वट वृक्ष बन गया है। राजस्थान से शुरू इस अखबार ने आज देश के कई प्रमुख शहरों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। झालावाड़ में बड़बेला जैसे स्थानों के बारे में हमें अखबार से ही पता चला है, जिले में ऐसे भी स्थान है। जिले के विकास में पत्रिका का अहम योगदान है।

दीपशिखा अग्रवाल, निदेशक, आरपीएस स्कूल।

पत्रिका की अपनी एक खास गरिमा है। पत्रिका में ये नहीं सोचना पढ़ता कि क्या पढऩा। पत्रिका में बहुत ही सारसंक्षिप्त व पढऩीय खबरें आती है।खासकर कोरोना काल में जब महामारी चरम पर थी तब इसने सही मायने में जनसमस्या को जिस तरह उजागर किया वह काबिले तारीफ है। कोटा संस्करण के 40 वें स्थापना दिवस पर सभी को बधाई।

प्रीति अग्रवाल, महिला उद्यमी।

पत्रिका की सबसे खास बात इसकी रोचक,सम-सामयिक खबरें और सामाजिक कार्यक्रमों को तरजीह देना है। पत्रिका में हमें कॅरियर संबंधी कई जानकारियां मिलती है।

आरूषी अग्रवाल, छात्रा।

Published on:
10 Mar 2025 11:34 am
Also Read
View All
Gold-Silver: सोने-चांदी में 2 दिन की जबरदस्त तेजी के बाद धड़ाम गिरे दाम, जानें झालावाड़ सर्राफा बाजार का लेटेस्ट भाव

Jhalawar Free Travel Scam: ‘निःशुल्क यात्रा फर्जीवाड़े’ के बाद राजस्थान रोडवेज का नया नियम लागू, रजिस्ट्रेशन जरूरी

Vasundhara Raje : ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ की धीमी रफ्तार देख उखड़ीं Ex CM वसुंधरा राजे- अधिकारियों को फटकारा, जानें फिर क्या हुआ?

‘दादा ने मेरी ख्वाहिश पूरी की’, भाई माधवराव सिंधिया को याद कर भावुक हुईं वसुंधरा राजे, सुनाई ये अनसुनी कहानी

Jhalawar : एएनटीएफ टीम की हिरासत में युवक की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हो रहा पोस्टमार्टम, पुलिस बल तैनात