- बांधों के गेट खोले, चलने लगी चादर
जयपुर, झालावाड़. प्रदेश में पिछले दो दिन से जारी भारी बारिश का दौर शुक्रवार को थम जाएगा। अब हल्की और मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। शुक्रवार को कोटा संभाग में अलसुबह से बादल छाए हुए थे।झालावाड़ जिले में दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। झालावाड़ शहर में गुरुवार सुबह से ही रुकरुक जोरदार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदी,नालों व बांधों में पानी की आवक जारी है। छापी बांध का एक गेट खोलकर 864 क्यूसेक तथा भीम सागर बांध का एक गेट तीन फीट खोलकर 2500 क्यूसेक तथा कालीङ्क्षसध बांध का भी एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
जिले में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक झालावाड़ में 23, रायपुर में 12, अकलेरा में 20,असनावर में 12, बकानी में 6, डग में 28, झालरापाटन में 24, खानपुर में 4, मनोहरथाना में 25, पिड़ावा में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में सबसे अधिक बारिश जिले में 1285.24 हो चुकी है।लता क्षेत्र में पिछले 2 दिनों में अच्छी बारिश होने से किसान व आमजन प्रसन्न हो गए।
पाटन में 24 घंटे में पौने दो इंच बरसात
झालरापाटन. नगर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। गुरुवार को 8 घंटे में 1 इंच बरसात रिकॉर्ड की। बुधवार रात को भी लगातार बरसात होने से सुबह 8 बजे तक पोन इंच बरसात रिकार्ड की गई। नगर में बुधवार रात से शुरू हुआ बरसात का दौर गुरुवार शाम तक जारी है। इस दौरान कभी तेज और कभी कम बरसात होती रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर धूप नहीं निकली। रायपुर. कस्बे में गुरुवार सुबह बारिश हुई व दिन में कुछ समय धूप खिली व शाम को बारिश होने लगी। जलसंसाधन विभाग कनिष्ट अभियन्ता रामलाल लोधा ने बताया कि रायपुर में 20 मीमी व चंवली बांध पर 35 मीमी बारिश मांपी गई। चंवली बांध पर 5 सेमी चादर चल रही है।
रटलाई. कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को भी बारिश का दौर जमकर जारी रहा । जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा । कस्बे में गुरुवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट में भी ग्रामीण अंलचों से लोग नहीं आ पाए । लगातार बारिश जारी रहने से गांवों से आने वाले स्कूली बच्चें विद्यालय नहीं आ सके । जिसके कारण विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम ही रही । इसी प्रकार पिछले 2 दिनों से बारिश जारी रहने से लोगों को परेशानी होने लगी है । जोरदार बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ रही है । लगातार बारिश से फसले खराब होने की पूरी संभावना बनी है । स ग्रामीणों ने इससे निजात दिलाने की मांग की है ।