झालावाड़

Ram Navami 2023: इस बार पंच महायोग में बनेगा भगवान राम का जन्मोत्सव, मुराद होगी पूरी

Ram Navami 2023: राम नवमी का पर्व 30 मार्च को आस्था व उल्लास से मनाया जाएगा। भगवान राम के जन्मोत्सव पर इस बार पांच योगों को महासंयोग भी बन रहा है।

less than 1 minute read
Ram Navami 2023: इस बार पंच महायोग में बनेगा भगवान राम का जन्मोत्सव,

पत्रिका. Ram Navami 2023: राम नवमी का पर्व 30 मार्च को आस्था व उल्लास से मनाया जाएगा। भगवान राम के जन्मोत्सव पर इस बार पांच योगों को महासंयोग भी बन रहा है। पंडित प्रफुल्ल जोशी व आशु ने बताया रामनवमी पर दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग की साक्षी रहेगी। पुनर्वसु नक्षत्र के साथ रात को अमृतसिद्धि योग तथा गुरु पुष्य नक्षत्र का विशेष योग भी रहेगा। जो साधना, आराधना व शुभ कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना गया है।

खरीदारी व नए कार्य करना शुभ
पंडित जोशी के अनुसार विशिष्ट योग नक्षत्र की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाना तथा चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति सर्व हितकारी है। खरीदारी के साथ इस दिन नए कार्यों का शुभारंभ करना भी बहुत शुभ है। सोने, चांदी के आभूषण व सिक्के, वाहन, भूमि, भवन, कृषि भूमि तथा इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद की खरीदी इस दौरान स्थाई व समृद्धि कारक मानी गई है। नगर के बालाजी चौराहे पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, बाड्यिा बांग हनुमान मंदिर, पचपहाड़ में स्थित राम मंदिर पर भक्तों के द्वारा रामनवमी मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Published on:
28 Mar 2023 12:59 pm
Also Read
View All