झालावाड़

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : अवध में आए राम, फिर मन गई दिवाली

- जगह-जगह हुआ स्वागत

2 min read
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : अवध में आए राम, फिर मन गई दिवाली

श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में समूचे शहर पर केसरिया रंग चढ़ा। लाखों केसरिया पताकाएं,ध्वज घरों, मंदिरों, गली, मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर लगाई गई। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान करीब एक लाख से अधिक दीपक जलाए गए। शहर के प्रमुख सत्यनारायण मंदिर,खेजड़ी के बालाजी, गढ़ गण्ेश मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, राड़ी के बालाजी मंदिर, गायत्री मंदिर, श्रीकृष्ण गोशाला सहित शहर के कई मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में हवन,हनुमान चालिसा का पाठ वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-आरती की गई। गढ़ गणेश जी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई।

शहर में निकाली प्रभात फेरी शोभायात्रा-

शहर में सुबह हिन्दू आयोजन समिति की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। जो सत्यनारायण भगवान मंदिर से शुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गढ़ गणेश मंदिर पर संपन्न हुई। मथुरा से आए संत जानकीशरण दास महाराज भी प्रभात फेरी में मौजूद रहे। इसमें समस्त सनातनी मौजूद रहे।

लाइव प्रसाण देखा-

शहर के हृदय स्थल गढ़ परिसर में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। जब अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण एलईडी पर दिखाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव देखने के साक्षी बने।इस दौरान श्रीराम के जोरदार जयकारे भी लगे।

राम मंदिर की सजाई झांकी-

शहर के गढ़ गणेश मंदिर पर राममंदिर की भव्य झांकी सजाई गई है। शहर के तुषार बोयत ने अयोध्या में बने राम मंदिर की हुबहू झांकी बनाई। जिसके हजारों की संख्या में लोगों ने दर्शन किए।

फैक्ट फाइल-

- शहर में दो दर्जन मंदिर में सजावट

- शहर में 1 लाख भगवा पताकाएं

-1 लाख सेे अधिक मिट्टी के दीपक जलाए

-50 एलईडी से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण

-100 से अधिक संगठन व संस्थाओं का योगदान

- 50 जगह हनुमान चालीसा- सुंदरकांड पाठ -

100 से अधिक स्पीकर व माइक से गुंजी रामधुन

देर रात तक चल भंडारा-

सिद्धि श्री गढ़ गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में 3 बजे भंडारा प्रारंभ हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की। शहर के कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आतिशबाजी से गुलजार हुआ आकाश- शहर में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर गढ़ में शाम को आरती की गई। आरती के बाद भव्य आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आकाश रंगीन हो उठा।

संगीतमय हनुमान चालिसा-

प्राण प्रतिष्ठा के तुरंत बाद मंगलपुरा चौराहे पर एक-दूसरे को बधाई शुभकामनाएं देते हुए जय श्रीराम के जयघोषों से आसमान गुंजाए मान रहा।वहीं चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई। शाम को मंगलपुरा चौराहे पर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद भव्य आतिशबाजी की गई।

पुलिस जाप्ता तैनात रहा-

गढ़ परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ा आयोजन होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। शहर सहित आसपास के लोग भी प्रसादी लेने पहुंचे। हर किसी के मुहं पर सोमवार को राम नाम ही था। आयोजन की ओर कोई प्रशंासा कर रहा था।

Published on:
23 Jan 2024 09:18 pm
Also Read
View All