झालावाड़

राशन डीलरों ने किया 100 क्विंटल गेहूं का गबन, विभाग 26 ही बता रहा, ग्रामीणों ने लगाया मिलीभगत आरोप, नायब तहसीलदार को सौपी जांच

रसद विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने भले ही पॉश मशीनों से राशन के वितरण की व्यवस्था की थी। इसके बाद भी चोरी करने वाले डीलरों ने बीच की गली निकाल कर गेहूं वितरण में घोटाला कर रहे है।
2 min read
राशन डीलरों ने किया 100 क्विंटल गेहूं का गबन, विभाग 26 ही बता रहा, ग्रामीणों ने लगाया मिलीभगत आरोप, नायब तहसीलदार को सौपी जांच
Ration Dealers made the misappropriation of 100 quintals of wheat, Sec

झालावाड़. रसद विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने भले ही पॉश मशीनों से राशन के वितरण की व्यवस्था की थी। इसके बाद भी चोरी करने वाले डीलरों ने बीच की गली निकाल कर गेहूं वितरण में घोटाला कर रहे है। रसद विभाग के अनुसार दो डीलरों ने 26 क्विंटल गेहूं का घोटाला किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह आंकड़ा करीब 100 क्विंटल हो सकता है। इस संबंध में रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा जांच कर रिपोर्ट बनाकर 26 क्विंटल के गबन की बात कही गई। लेकिन ग्रामीण जांच से संतुष्ठ नहीं हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला रसद अधिकारी से दूसरे अधिकारियों से जांच कराने की मांग की।
ये है मामला
खानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धानोदा कला में गत दिनो मिलीभगत कर राशन डीलरों ने उपभोक्ताओं के पॉश मशीन में अंगूठा लगाकर केरोसीन का वितरण तो किया लेकिन गेहंू स्वयं दो डीलरों ने ही निकाल लिया। ऐसे में रसद विभाग के ईओ कल्याणमल करौल ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट बनाकर डीएसओ को सौपी उसके बाद विभाग द्वारा डीलर रामहेतार एवं देवीशंकर को तत्काल 26 किंवटल गेहूं मामले में निलबिंत कर दोनों दुकानों का अटेचमेंट दूसरी ग्राम पंचायतों के डीलरों को करा। इस मामले में शुक्रवार को दोनों डीलरों के प्राधिकार पत्र निरस्त कर मामला दर्ज करवाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने विभागीय जांच पर सवाल उठाते हुए ज्ञापन में बताया कि ईओ द्वारा सिर्फ नाममात्र की जांच कर निलबिंत करा है। जबकि इसमें करीब 100 क्विंटल का गबन सामने आ रहा है वहीं विभाग सिर्फ 26 किंवटल ही बता रहा है। वहीं ग्रामीणों ने ईओ पर जांच में गडबडी का आरोप लगाते हुए सारे सबूत एकत्र कर दुबारा जांच की मांग की ।
इन उपभोक्ताओं का निकाला गेहूं
राशन डीलरो द्वारा रामगोपाल का 115, राकेश कु मार 255, द्वारकीलाल 275, हेमराज 270, शंकरलाल 450, सत्य नारायण 400, भीमराज 500 , बाबूलाल 335, प्रेम नारायण 225 सहित 70 से अधिक लोगों के राशन कार्ड से गेहूं की निकासी गई है।
ग्रामीणों की मांग पर बनाई टीम
जिला रसद अधिकारी प्रतिभा देवठिया ने गबन की बात स्वीकार करते हुए ग्रमीणों की मांग पर सारोला नायब तहसीलदार नरेन्द्रसिंह, प्रर्वतन निरीक्षक विनोद कुमार, मुकेश खींची की संयुक्त से जांच करवाने का आश्वासन ज्ञापन देने वाले ग्रामीण पूर्व जनपद रामलाल गुर्जर, महावीर कुम्हार, रामप्रसाद, शिवराज, रामदयाल, राधेश्याम, भूरालाल, समेत धानोदाकलां, पीपल्दा, बरेडी, मालोनी आदि के ग्रामीणो को दिया।
कमेटी बना दी
&हमने संयुक्त जांच कमेटी बना दी है इस मामले की दुबारा जांच करवा रहे हैं, दोषीयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिभा देवठिया जिला रसद अधिकारी झालावाड़

Published on:
23 Jun 2018 03:44 pm