-कई राशन दुकानदारों को नोटिस थमाएं
झालावाड़.जिले में राशन डीलरों की कमीशन को लेकर कई दिनों से हड़ताल के बीच राहत की बात ये है कि जिले में 4 सौ से अधिक दुकाने खुल गई। जिले में आमजन की परेशानी इसको देखते हुए राजस्थान पत्रिका ने संभाग के तीन जिलों में बंट रहा राशन, झालावाड़ में दुकानों पर ताले नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद जिला कलक्टर के निर्देश पर रसद विभाग ने जिलेभर में निरीक्षण किए तथा कई राशन दुकानदारों को नोटिस थमाएं। इसका असर ये रहा कि जिले में 600 दुकानों में से 413 दुकानें खोल दी गई। कलक्टर के निर्देश पर की कार्रवाई- जिला रसद अधिकारी ने जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश कार्रवाई की जिसमें 27 अटेचमेंट का बदला गया है। अब वो अलग-अलग दुकाने चलाई जाएगी। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले राशन उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी।
6 लाइसेंस किए निरस्त-
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि समय पर दुकाने नहीं खोलने पर जिले में चल रही राशन दुकानों में से छह राशन डीलरों के लाइसेंस निरस्त किए गए है। 40 से अधिक को थमाएं नोटिस- निरीक्षण के दौरान दुकाने बंद होने पर जिले में चल रही राशन दुकानों में से 40 से अधिक राशन डीलरों को नोटिस देकर दुकाने बंद रखने का कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। दुकाने समय पर नहीं खोलने पर आगे भी विभाग सख्त कार्रवाई के मुड में है।
इसलिए कर रहे डीलर हड़ताल-
जिले में कई राशन डीलरों का लाखों रुपए कमीशन बकाया चल रहा है। हालांकि जिले में कई राशन डीलरों का अप्रेल,म ई व कुछ का जून का भी कमीशन का भुगतान कर दिया गया है। 4 सौ से अधिक पर वितरण शुरु- जिले में प्रशासन कीसख्ती के बाद राशन डीलरों ने दुकाने खोलना शुरु कर दिया है। जिले में 600 दुकानों में से करीब 413 दुकानों पर गेहूं का वितरण शुरु कर दिया गया है। अब इन दुकानों पर उपभोक्ताओं को गेहूं मिलना शुरु हो गया है।
4 सौ से अधिक दुकाने खुल चुकी-
लगातार निरीक्षण राशन डीलरों को दुकाने खोलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कमीशन की डिमांड भेज रखी है, दो माह का फंड रिलीज हुआ है। जिले में 4 सौ से अधिक दुकाने खुल चुकी है, छह के लाइसेंस निरस्त किए गए है।
जितेन्द्र, जिला रसद अधिकारी,झालावाड़।
समस्या का समाधान करेंगे-
राशन डीलरों के साथ समझाइश कर रहे हंै, एसोसिएशन के लोगों ने गुरुवार को मिलने के लिए कहा है, मिलकर समस्या का समाधान करेंगे, कई दुकाने अटैचमेंट पर चल रही थी उन्हे अलग करने के लिए कहा है। डीएसओ प्रयास कर रहा है, एक दिन पहले नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था,क्या प्रयास कर रहें। आलोक रंजन, जिला कलक्टर,झालावाड़।