झालावाड़

रिजल्ट आते रहे, खुशियां बढ़ती रही

-मतगणना केंद्र में रहा उत्साह का माहौल-केंद्र में नही आए कांग्रेस प्रत्याशी
2 min read
Result came, happiness continued
रिजल्ट आते रहे, खुशियां बढ़ती रही

रिजल्ट आते रहे, खुशियां बढ़ती रही
-मतगणना केंद्र में रहा उत्साह का माहौल
-केंद्र में नही आए कांग्रेस प्रत्याशी
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के दौरान राजकीय पेालिटेक्नीक महाविद्यालय में बनाए मतगणना केंद्र में मंगलवार को चुनाव परिणाम आते रहे व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता रहा। मतगणना ठीक आठ बजे शुरु हो गई। इसके बाद पहले राउंड का पहला रुझान करीब साढे नौ बजे आना इसके बाद लगातार रुझान आते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। हालाकि मतगणना के बाहर से लोग मिडियाकर्मियों से मोबाइल पर अपडेट की जानकारी लेते रहे। केंद्र में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। जैसे जैसे समय बढ़ता गया केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक एकत्र होना शुरु हो गए व सूचना मिलते ही उनमें खुशी की लहर मिलती गई। शुरु में दोनो पार्टियों के समर्थक पूरे जोश के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे व राउंड वार जानकारी लेते रहे लेकिन जैसे ही भाजपा का पलड़ा भारी नजर आए कांग्रेस के पोलिंग ऐजेंट मायूस नजर आने लगे।
-कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नही आया
मतगणना केंंद्र में भाजपा के तीनों प्रत्याशी मौजूद रहे व कक्ष में मतगणना की पूरी जानकारी लेते रहे लेकिन कांग्रेस का कोई प्रत्याशी केंद्र में नहीं पहुंचा। केंद्र में डग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कालूराम मेघवाल, मनोहरथाना से भाजपा प्रत्याशी गोविंद रानीपुरिया पहले पहुंचे। बाद में खानपुर से नरेंद्र नागर भी पहुंच गए। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वसुंधरा राजे के प्रतिनिधी के रुप में आरपीएससी के पूर्व चेयरमेन श्यामसुंदर शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान जब कांग्रेस के पेालिंग ऐजेंटों व वहां उपस्थित पदाधिकारियों से प्रत्याशियों के बारे में पूछा गया तो पहले तो उनका कहना था कि सभी प्रत्याशी आएगें। बाद में उन्होने बताया कि सब अपने स्थलों पर से जानकारी ले रहे है।
-कालूराम रहे मिडियाकर्मियों के बीच
मतगणना केंद्र में बनाए मिडिया कक्ष में डग से चुनाव जीतने की घोषणा होते ही भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक कालूराम मेघवाल सीधे पहुंच गए। यहां उन्होने पत्रकारों के बीच बैठ कर काफी देर तक टेलीविजन पर राज्य के चुनाव परिणामों की जानकारी ली।
-सबसे पहले डग, सबसे बाद में झालरापाटन के परिणाम
मतगणना के दौरान सबसे पहले जिले की डग विधानसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित हुआ। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे डग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कालूराम मेघवाल को विजयी घोषित किया गया। बीच में अन्य विधानसभाओं के परिणाम आए। सबसे बाद में शाम को करीब साढ़े पांच बजे के बाद झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित किया गया इसमें भाजपा प्रत्याशी वसुंधरा राजे को विजयी घोषित किया गया।
-केंद्र के बाहर आते ही समर्थको ने घेरा
मतगणना केंद्र से विजयी होकर बाहर आने पर भाजपा प्रत्याशियों को बाहर खड़े समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान मिठाई बांटी गई व आतिशबाजी भी की गई। हालाकि जुलूस पर प्रतिबंध होने के कारण कार्यकर्ताओं की हसरत अधूरी रही।

Published on:
11 Dec 2018 07:28 pm