झालावाड़

सजेगे शिवालय, गूंजेगा हर हर महादेव

-महाशिव रात्रि पर होगें धार्मिक कार्यक्रम-निकाली शिव बारात
less than 1 minute read
Sagege pagoda, Gungjgaga Har Har Mahadev
सजेगे शिवालय, गूंजेगा हर हर महादेव

सजेगे शिवालय, गूंजेगा हर हर महादेव
-महाशिव रात्रि पर होगें धार्मिक कार्यक्रम
-निकाली शिव बारात
झालावाड़. भोलेनाथ को मनाने का महापर्व महाशिवरात्रि पर जिले में सोमवार को शिवालयों में कई धार्मिक कार्यक्रम होगें। इस दौरान सुबह से ही अभिषेक के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शाम को शिवलिंग सज जाएगें व भोलेनाथ की झांकियों से शिवालय जगमगा उठेगें। इस दौरान शहर के आजाद मार्ग में स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर, निर्भय सिंह सर्किल के निकट स्थित नर्बदेश्वर मंदिर, मूर्ति चौराहे के निकट स्थित त्रिलोकेश्वर महोदव, मंगलपुरा व राजलक्ष्मी नगर में स्थित राजराजेश्वर मंदिर, पुलिस लाइन में स्थित शिव मंदिर, डिप्टीजी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में स्थित शिवलिंग पर श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक किया जाएगा व झांकी सजाई जाएगी। शिवालयों पर आकर्षण विद्युत सजावट की जाएगी। ब्रह्माकुमारी आश्रम में शिव भोलेनाथ व छप्पन भोग का झांकी सजाई जाएगी तथा शिव का पूजन किया जाएगा। हरीनगर में स्थित राजराजेश्वर मंदिर में 11 सौ लीटर की दूध महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
शिव बारात निकाली
झालावाड़. महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रविवार से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम शुरु हुए। इस अवसर पर ज्ञानोदय भवन में शिव परमात्मा पर लघु नाटिका प्रस्तुत कि गई। कार्यक्रम के अतिथि श्यामसुंदर शर्मा, हेमंत सिंह, महीपाल सिंह, यतन यादव, विष्णु प्रसाद पाटीदार व संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी मीना ने दीप प्रजवल्लित कर व शिव पूजन के बाद ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन संस्था की जिला प्रवक्ता ब्रह्माकुमारी नेहा ने किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से शहर में शिव बारात निकाली गई। शोभायात्रा में शिव और शंकर की झांकी तथा सतयुग की दुनिया के लक्ष्मी और नारायण की झांकी सजाई गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर ज्ञानोदय भवन लौटी। यहां सभी ने केक काटकर शिव जयंती मनाई।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)

Updated on:
03 Mar 2019 06:41 pm
Published on:
03 Mar 2019 06:39 pm