झालावाड़

60 जवानों के साथ जेल में चलाया सर्च अभियान, नहीं मिली संदिग्ध वस्तु

करीब सवा घंटा तक जेल में गहराई से जांच की गई, लेकिन जेल का निरीक्षण के दौरान कोई वस्तु नहीं मिली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 9:19 PM IST
Feature image

प्रदेश की कई जेल में मोबाइल मिलने के बाद झालावाड़ जिला जेल में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने गोपनीय सर्च अभियान चलाया। पुलिस उप अधीक्षक हर्ष राज सिंह खरेड़ा ने बताया कि झालारापाटन तहसीलदार नरेंद्र मीणा व डीएसटी टीम के साथ करीब 60 जवान एक साथ जेल में सर्च के लिए पहुंचे।

करीब सवा घंटा तक जेल में गहराई से जांच की गई, लेकिन जेल का निरीक्षण के दौरान कोई वस्तु नहीं मिली। जेलर शंकर लाल ने बताया कि जेल का औचक निरीक्षण किया गया लेकिन किसी तरह की संदिग्ध वस्तु जेल में नहीं मिली।

तहसीलदार नरेंद्र मीणा ने बताया कि जेल के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जेल में बंद महिला पुरुष कैदियों को बाहर लाइन में लगाकर एक-एक बैरक चेक किया गया।

Updated on:
18 Jan 2025, 9:19 PM IST
Published on: