झालावाड़

खेलते समय कुंए में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत, सीएचसी में रखवाया शव

जिले के सारोला थाना क्षेत्र में एक बच्चे के कुएं में गिरने से मौत हो गई।

2 min read
Six year old child dies after falling into a well while playing, body
खेलते समय कुंए में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत, सीएचसी में रखवाया शव

झालावाड़.जिले के सारोला थाना क्षेत्र में एक बच्चे के कुएं में गिरने से मौत हो गई।

सारोला थानाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि बोरखेड़ी गांव में छह वर्षीय मंयक मीणा शाम को करीब 5.30 बजे खेलते समय कुएं में गिर गया। जिसे पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बिना मुंडेर का था कुआं-

बालक मयंक मीणा (6) पुत्र पवन मीणा गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। 4.30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर से खेत पर जा रहा था, इसी दौरान खेलते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। इस पर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व पुलिस की मदद से करीब तीन घंटे में पंप चलाकर कुएं का पानी निकालकर शव को बाहर निकाला गया। देर शाम को सारोला सीएचसी की मोचरी में शव रखा गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। सूचना के बाद गांव में गमगीन माहोल हो गया। शाम को लोगों के घरों में चुल्हे नहीं जले। पवन मीणा का मयंक बड़ा बेटा था, इससे छोटा एक दो साल का लड़का है।

माता-पिता खेत पर ही थे-

बालक के माता-पिता खेत पर ही सरसों की फसल काट रहे थे। इसलिए बालक मयंक घर से खेत पर जा रहा था। इसी दौरान बीच मेंं ये हादसा हो गया। जब बच्चा घर पर नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई, तो कुएं में चप्पल तैरती नजर आने पर घटन का पता चला।

पढऩे में होशियार मयंक-

छात्र मयंक के शिक्षक भूपेन्द्रपाल सेन ने बताया कि छात्र मयंक पढऩे में पूरी कक्षा में होशियार था। वह अंग्रेजी में स्पेलिंग व गणित के सवाल कर लेता था।

पत्रिका अपील-

इन दिनों किसान खेती बाडी में व्यस्त है, लेकिन नौनिहालों का भी ध्यान रखें। घर में किसी बुजुर्ग या एक व्यक्ति को छोटे बच्चों की सारसंभाल की जिम्मेदारी देकर जाएं ताकि इस तरह की घटनाएं होने से बच सके।

Published on:
26 Feb 2024 09:30 pm