झालावाड़

ये क्या? बीच सड़क डिवाइडर पर लगी रैलिंग ही उखाड़ ले गए

लोगों को डिवाइडर में लगे पौधों के सुरक्षा की चिंता हो रही है

less than 1 minute read
Mar 06, 2021
ये क्या? बीच सड़क डिवाइडर पर लगर रैलिंग ही उखाड़ ले गए

झालावाड़. शहर के सीमेंट रोड के डिवाइडर पर लगी जालियों को असामाजिक तत्व शुक्रवार रात को उखाड़ कर ले गए। यहां जालियां खोल कर ले जाने से अब डिवाइडर में लगे पौधों के सुरक्षा की चिंता भी आस-पास के लोगों को हो रही है। करीब पांच फुट लंबी यह लोहे की रैलिंग डिवाइडर के दांई एवं बांई और पौधों की सुरक्षा के लिए लगा रखी थी। लेकिन अब रैलिंग के यहां नहीं होने से यह हिस्सा खाली हो गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि रात को तो यहां रैलिंग थी। लेकिन सुबह जब आए तो रैलिंग गायब थी।

read also : सरकारी नीतियों से घट रहा उत्पादन....
लगातार सूख रहे पौधे
सीमेंट रोड से मोटर गैराज पर बने इस डिवाइडर पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पौधे करीब दो साल पहले रोपे गए थे। लेकिन इन पौधों को रोपे जाने के बाद इनमें पानी का समुचित इंतजाम नहीं होने से अब यह पौधे सूखते जा रहे हैं। इस डिवाइडर के बीच सड़क पर होने से यह सुंदर दिखे इसलिए यहां क्यारियां बनाकर पौधरोपण किया गया था। लेकिन अब यहां लगे पौधे पानी के अभाव में धीरे-धीरे अपनी आभा खोते जा रहे है। इसके लिए कुछ सामाजिक संस्थाओं को इन पौधों को सहेजने के लिए आगे आना चाहिए। ताकि यहां डिवाइडर पर लगे पौधों मृत होने से रोका जा सके।

Updated on:
06 Mar 2021 11:17 pm
Published on:
06 Mar 2021 11:11 pm
Also Read
View All