झालावाड़

प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहत्तर शिक्षा प्रणाली की सख्त जरुरत…

-युवा बोले 'विकास का अर्थ तभी होगा सार्थक
4 min read
Strict Need for Superior Education System for Competitive Examination
प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहत्तर शिक्षा प्रणाली की सख्त जरुरत...


प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहत्तर शिक्षा प्रणाली की सख्त जरुरत...
-युवा बोले 'विकास का अर्थ तभी होगा सार्थक
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शनिवार की सुबह करीब साढे सात बजे मुख्यमंत्री के गृह जिला मुख्यालय पर करीब 94 बीघा के क्षेत्रफल में फैले करीब 10 करोड़ की लागत के भव्य खेल संकुल में 22 युवाओं की टोली अपने सेहत के प्रति जागरुकता के लिए खेल में जुटी थी। पत्रिका संवाददाता मन में विकास के मुद्दे पर इसकी राय जानने के लिए जैसे ही मैदान में पहुंचा। कोच ललित शर्मा ने तुरंत हाथ बढ़ाया, आने का मकसद बताने पर वह बोले 'अरे भाई सा. देश के इन भावी कर्णधारों से तो पूछो इनकी मन की बात।Ó मै कहा पीछ़े रहने वाला था, हां कहते ही तुरंत सब एकत्र हो गए। जैसे ही क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में उनकी अपेक्षा जानने की कोशिश की तो लगा शायद उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया हो। सबसे पहले एक युवा वसीम अकरम ने हाथ खड़ा कर दिया व प्रश्रवाचक चिंह छोडते हुए बोला 'विकास किसके लिए किया जा रहा है युवाओं के लिए ना, लेकिन युवा पढऩे के बाद क्या करेगा, क्योकि क्षेत्र में स्कूल तक तो जैसे तैसे ठीक है आज जिले में सात कॉलेज खोल दिए गए लेकिन पर्याप्त लेक्चरार नही है। मात्र दो-दो लेक्चरार क्या 400-500 बच्चों को पढ़ा सकेगें। इसलिए शिक्षा का स्तर सुधारने की सख्त आवश्यकता है।Ó उसके निकट खडे राजू गुर्जर ने भी तुरंत उसके समर्थन में कहा कि 'पहले पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को दिशारी योजना चलती थी, वह योजना मात्र एक-दो माह चला कर बंद कर दी गई इसमें विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाती थी उसे फिर से चालू किया जा सकता है।Ó उनके निकट खड़े वैशाली मेहरायुवराज सिंह ने भी जिले में अच्छे कोचिंग संस्थान की आवश्यकता बताई। युवाओं की टोली में शामिल विनिता शर्माज्योति पाटीदार ने विषय का मुख मोडा और विनिता बोली कि यहां इतना अच्छा खेल संकुल बन गया लेकिन खेलने के लायक मैदान व उपकरण नही है इससे अच्छे खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं ज्योति ने अपनी पीड़ा यूंं व्यक्त की खेल के क्षेत्र में पेरेंट्स को भी लड़कियों को सपोट करना चाहिए। उसने भी अपने पापा से कोच सर की बात कराई तब जाकर मैदान में आने लगी। इसी बीच अन्य युवा ध्यान से बात ेसुनते रहे फिर एक साथ बोले बस एजुकेशन का स्टेंडर्ड सुधर जाए तो सब ठीक हो जाएगा। यह कह कर सब वापस खेलने में लग गए। खेल संकुल में प्रवेश करते ही बने गोल सर्किल की दीवार पर बेठे कुछ लोगों के पास जाकर पूछा तो उनमें से मोड सिंह शहर में जलदाय विभाग की लाइनें व बिजली के बेतरतीब लगे खम्भों को मास्टर प्लान के तहत सुव्यवस्थित तरीके से करना चाहिए। उनके निकट बैठे राजेंद्र कुमार शर्मा ने भी सिंह की बात को आगे बढाते हुए कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यो में विभागों का आपस में तालमेल नही है। इसलिए रोड बनता है फिर कोई लाइन डालने के लिए खोद दिया जाता है। बार बार खर्चा होता है अधिकारियों को सोचना चाहिए। खेल संकुल में प्रवेश करते हुए कुंवर कृष्ण सिंह हाड़ा से जब विकास के मुद्दे पर विचार पूछे गए तो वह थोड़ा गम्भीर हुए व बहुत ही प्रभावशाली अंदाज में बोले की हमारा जिला एतिहासिक, धार्मिंक व दर्शनीय धरोहर को समेटे हुए है इसके लिए धरोहरों को निखारा भी गया लेकिन उसके सार्थक परिणाम सामने नही आ सके। पर्यटक यहां नही आ पा रहे है इसके लिए ठोस योजना बना कर सरकार को काम करना चाहिए। खेल संकुल में दौड़ लगाते हुए सुनील गुप्ता बोले केवल अच्छी सड़के विकास का पर्याय नही होती, बच्चों को अच्छी पढ़ाई के कोटा, जयपुर भेजना पड़ता है। इसलिए सरकार को इस जिले के लिए शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विशेष प्रयास करना चाहिए। इनके साथ वॉक करते दिनेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में मात्र एक कॉटन फैक्टी खोली गई लेकिन उससे भी रोजगार पर खास फर्क नही पड़ा। जयपुर के लिए भी सीधी रेल चल जाए तो जनता को यात्रा में आराम मिल सकेगा। इन लोगों से बातचीत के दौरान ही एक बाइक पर गिरीश रावल अपने मित्र सुभाष गौड़ के साथ आए और बोले किस बात का इंटरव्यू चल रहा है जब उनसे क्षेत्र में विकास के बारे में पूछा तो गिरीश बोला कि सभी क्षेत्रों मे चल रहे विकास की राह पर सबसे पहले शिक्षा पर फोकस करना चाहिए। उसी दौरान वॉक करते हुए पास से गुजर रहे युवक सौरभ शर्मा रुके और कहा कि सरकार को सबसे पहले रोजगार के लिए फैक्टी आदि तुरंत डालनी चाहिए। सर्किल की दीवार पर कुछ लोगों के बीच बेठे श्यामसुंदर गुप्ता शायद बोलने का ही इंतजार कर रहे थे उन्होने तुरंत कहा कि कुछ भी विकास नही हुआ, करोड़ो रुपए के खेल संकुल की हालत खराब है। सारा काम सिर्फ कागजों में चल रहा है। कबडड़ी मैदान, वाली बॉल मैदान, फुटबॉल मैदान, जिम सिर्फ कागजों में बन चुके है। जिम में लाखों के उपकरण बंद पड़े है। खेल संकुल में पानी की समस्या है। यहां आने वाले लोग, बच्चें सब परेशान है, रोड़ सही नही है। हालाकि उन्होने कई तरह के आरोप भी लगाए। उनके साथ बैठे कुछ सरकारी कर्मचारियों ने नाम नही छापने की शर्त पर बैबाक होकर अपनी राय दी कि क्षेत्र में हालाकि विकास की गति बढ़ी है लेकिन सही योजनाएं बना कर काम नही किया गया इससे योजनाओं के सार्थक परिणाम नही मिल पा रहे है।
-लोगों की टीस
विकास की धुरी स्थानीय प्रतिभाओं को उचित समय पर स्थानीय उचित मंच की उपलब्धता से भी होती है। इसलिए क्षेत्र के युवाओं का मानना है कि क्षेत्र की प्रतिभाएं बाहर पलायन ना करें इसके लिए स्थानीय स्तर पर उनका भविष्य सुधारने का प्रयास हो जाए।
-खेल संकुल की विशेषता
श्रीमती विजयाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल का शिलान्यास 25 अगस्त 2004 में किया गया व उस समय करीब सवा 6 करोड़ की लागत से इसका निर्माण शुरु किया गया। 17 दिसम्बर 2005 में इसका लोकापर्ण हुआ व इसके बाद इसमें विभिन्न चरणों में इसके विकास के काम हुए व करीब दस करोड़ रुपए की लागत आ चुकी है। इसमें आऊटडोर खेल मैदान व इन डोर गेम्स हॉल बनाए गए। इसके तहत बेड मिंटन, टेबल टेनिस व स्क्वेश आदि के कोर्ट बनाए। बाहर बास्केट बॉल, खो-खो, फुटबॉल, एथलेटिक्स ट्रेक आदि बनाए गए। सबसे बड़ी विशेषता यहां अंंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान होना है। करीब 20 हजार दर्शकों के एक साथ बैठने की क्षमता रखने वाले इस मैदान में पांच पिच है। दर्शक दीर्घा में तीन स्टेंड के अलावा एक ग्रीन स्टेंड, साऊथ पेवेलियन में खिलाडिय़ों के लिए एसी कक्ष सहित डायनिंग हॉल है। मैदान में ड्रेनेज सिस्टम है। यहां रणजी, विजय मर्जेट ट्राफी व काल्विन शील्ड़ के मैच हो चुके है।
-राजनैतिक इतिहास
-झालरापाटन विधान सभा में 1977 से 2013 तक 6 बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे। दो बार कांग्रेस व एक बार 1977 में जनता पाटी के प्रत्याशी निर्मल कुमार विधायक बने। 1980 में भाजपा के अनंग कुमार जैन, 1958 में कांग्रेस के ज्वाला प्रसाद शर्मा, 1990 से 1993 तक भाजपा के अनंग कुमार जैन, 1998 में कांग्रेस के मोहनलाल राठौर विधायक बने। इसके बाद 2003 से वर्तमान तक तीन बार भाजपा की वसुंधरा राजे ने जीत अर्जित की।

Updated on:
20 Oct 2018 04:14 pm
Published on:
20 Oct 2018 04:14 pm