झालावाड़

छात्रसंघ चुनाव: झालावाड़ में 14 हजार से अधिक डालेंगे वोट

- बिना परिणाम कैसे होंगे चुनाव - लिंगदोह समिति की सिफारिशों का करना होगा पालन

2 min read
छात्रसंघ चुनाव: झालावाड़ में 14 हजार से अधिक डालेंगे वोट

झालावाड़.जिले में कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाए हैं। इस बार छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई हैं। उच्च शिक्षा के संयुक्त सचिव डॉ. फिरोज अख्तर ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। चुनाव की घोषणा के साथ ही छात्र नेता तैयारियों में लग गए। तारीख आने के बाद एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया है। पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र नेताओं की गहमागहमी नजर आई। चुनाव में जिलेभर के नौ कॉलेज के विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ये- इन सूचियों पर 20 अगस्त तक आपत्तियां दी जा सकेंगी।

-इसके बाद 20 अगस्त को ही अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।

-22 अगस्त को नामांकन दाखिल होंगे और उसी दिन नामांकन की जांच के बाद आपत्तियां ली जाएगी।

-23 अगस्त को वैध नामांकन सूचियों का प्रकाशन होगा और उसके बाद नाम वापसी हो सकेगी। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

-छात्रसंघ के लिए मतदान 26 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक होगा।

-चुनाव परिणाम की घोषणा 27 अगस्त को होगी। इसी दिन विजयी उम्मीदवार शपथ ग्रहण करेंगे।

जिले में 14 हजार छात्र करेंगे मतदान-
राजकीय पीजी कॉलेज,झालावाड़, कन्या महाविद्यालय, राजकीय बिड़ला महाविद्यालय भवानीमंडी, राजकीय महाविद्यालय खानपुर, पिड़ावा, चौमहला, मनोहरथाना, खानपुर व विधि महाविद्यालय तथा उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में करीब 14 हजार से अधिक छात्र मतदान करेंगे।

कैसे होंगे चुनाव, कॉलेजों में चल रही परीक्षाएं-
कोरोना के चलते इस बार परीक्षाएं देरी से हो रही है। अभी जिले के सभी महाविद्यालयों में कोटा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में परीक्षाएं करवाना कॉलेज प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। कोटा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 17 अगस्त तक चलेगी, 18 अगस्त से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अभी प्रवेश भी नहीं हुआ-
अभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया ही चल रही है। किसी भी कक्षा का परिणाम नहीं आया है। ऐसे में बिना आईडी व बिना प्रवेश के चुनाव करवाना कॉलेज प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। वहीं कोटा विवि के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सितम्बर से पहले किसी भी कक्षा का परिणाम नहीं आएगा। ऐसे में बिना परिणाम के चुनाव कैसे होंगे। ये भी आयुक्तालय के लिए सोचने का विषय है।

पालन करेंगे-
सरकार ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। हां कॉलेजों में परीक्षाएं तो चल रही है। लेकिन सरकार के निर्देशों की पालना की जाएगी। चुनाव के बारे में कोई ना कोई समाधान आयुक्तालय द्वारा दिया जाएगा।
डॉ.फूलसिंह गुर्जर, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज, झालावाड़।

Published on:
29 Jul 2022 09:42 pm
Also Read
View All