केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ में कक्षा दस ग्यारह और बारह के लिए तीन दिवसीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का समापन गुरुवार को हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण किया गया तथा बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को उत्तरोत्तर परिणाम के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए।
केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी संपन्न ..
केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ में कक्षा दस ग्यारह और बारह के लिए तीन दिवसीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का समापन गुरुवार को हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण किया गया तथा बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को उत्तरोत्तर परिणाम के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश मीणा ने बताया कि विद्यालय में तीनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग दिन परीक्षा परिणाम को लेकर अभिभावकों के साथ विस्तृत वार्ता की गई। विद्यार्थियों को उच्च अंक प्राप्त करने लिए मार्गदर्शन किया गया। प्राचार्य ने पीपीटी के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी के परिणाम का विश्लेषण किया। अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रगति के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए तथा अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया में अपनी तरफ से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने के लिए भरोसा दिलाया ताकि विद्यार्थियों का परिणाम गुणात्मक तथा मात्रात्मक दृष्टि से श्रेष्ठ रह सके। सभी विषयाध्यापकों ने अपने विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा उच्च अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए।
प्रतिशत मायने नहीं रखती-
गुरुवारको ११वीं व १२वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया ओर अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने के लिए कहा।प्राचार्य मीणा ने कहा कि अंक प्रतिशत बच्चों के जीवन में मायने नहीं रखती है, इससे ज्यादा जरुरी है कॉन्सेप्ट क्लीयर होना, ताकि आगे प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी बच्चा सफल हो सके। इस मौके पर एनसी शर्मा,एसपी ओला ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी व प्रश्नों के उत्तर देने के तरीके व बोर्ड परीक्षा में अभिभावक बच्चों को कैसे मोटिवेट करें पर प्रकाश डाला। इस मौके बीके मेघवाल, एमके गुप्ता आदि मौजूद रहे।रोहित बत्रा ने संचालन किया।