जिले के झालावार रोड श्रीछतरपुरा से रामगंजमंडी संपर्क सड़क मार्ग से जा रहे हैं तो संभल जाइए..। इस सड़क पर डामर गायब हो गया है
झालावाड़. जिले के झालावार रोड श्रीछतरपुरा से रामगंजमंडी संपर्क सड़क मार्ग से जा रहे हैं तो संभल जाइए..। इस सड़क पर डामर गायब हो गया है। खतरनाक गड्ढे हो गए हैं, जिस पर चलाना जोखिमभरा साबित हो सकता है। संभलकर ही चलना पड़ेगा, जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। इस सम्पर्क सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे हो गए हैं। जिम्मेदारों ने अब तक सुध नहीं ली है। यह सम्पर्क मार्ग झालावाड़ जिले में करीब एक किलोमीटर आता है। जिनमें अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। सीताराम ने बताय ाकि अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया लेकिन अभी तक सुध नहीं ली है। श्रीछतरपुरा के ग्रामीणों कोमुक्तिधाम जाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है एवं बालाजी श्रद्धालुओं भी परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के बारे में अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देते हैं। मार्ग पर रात में हमेशा अंधेरा व्याप्त रहता है। इससे हादसे की आशंका रहती है।ग्रामीण सीताराम ,देवी चंद, फूलचंद अहीर, हरिनारायण मेहता, कैलाश चंद मीणा आदि ने सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।