झालावाड़

झालरापाटन के दावेदार बोले करवाएं क्षेत्र में विकास…किसानों को दिलाएंगे पूरा हक..

झालरापाटन विधानसभा के दावेदार हमारा कैंडिटेट कौन हो- संभावित दावेदार: प्रमोद शर्मा, विजय सिंह राठौर, इमरान अली, मीनाक्षी, राजेन्द्र मेहर, विजय पाटोद (चेंज मेकर) वसुन्धरा राजे (भाजपा) शैलेन्द्र यादव, मोहनलाल राठौर, रामलाल चौहान, विष्णु पाटीदार, अनिल पोरवाल, मनीष शुक्ला, आमीर खान,(कांग्रेस) मुकुल चौधरी (अन्य)
4 min read
झालारापाटन के दावेदार बोले करवाएं क्षेत्र में विकास...किसानों को दिलाएंगे पूरा हक..
झालारापाटन के दावेदार बोले करवाएं क्षेत्र में विकास...किसानों को दिलाएंगे पूरा हक..

विधानसभा क्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़

क्या है विजन- क्षेत्र में संपूर्ण विकास करना, युवाओं व किसानों के हक के लिए काम करना, सड़क,बिजली पानी की परेशानियां दूर करना क्षेत्र में औद्योगीकीकरण करना आदि।


प्रमोद शर्मा- चेंजमेकर
प्राथमिकताएं-
-संपूर्ण जिले को भ्रष्टाचार मुक्त करना गरीबों व असहायों के कार्य करना।
- किसानों के मुआवजे व फसलों के दाम दिलवाना
- युवाओं के लिए रोजगार की सुविधा उपलब्ध करवाना।
विजय सिंह राठौर - चेंजमेकर

प्राथमिकताएं -
- क्षेत्र के विकास को लेकर सुव्यवस्थित ढांचा तैयार करना।
- किसान, मजूदर, व्यापारी, उद्यमी, विद्यार्थी, कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लोगो को इनसे संबधित सभी कार्य आसानी से पूरे करवाना।
- युवा पीढी के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशना, महिलाओं को उनके अधिकार की रक्षा करना, सांप्रदायिक सदभाव का वातावरण बनाना।
दावेदारी की वजह-
- राजनीति व राजनेता के संबध में जनता की नकारात्मक सोच को अपनी कार्यशैली के माध्यम से सकारात्मक सोच में परिवर्तित करना।

इमरान अली-चेंजमेकर
प्राथमिकताएं-
-रेजोनेंस व एलन जैसी कोचिंग की एक ब्रांच झालावाड़ में डले।
- झालरापाटन के निकट सीमेंट फैक्ट्री व स्टील प्लांट की स्थापना
दावेदारी की वजह-
- 15 वर्षों से झालरापाटन विधानसभा में काम करना।
- गांव-गावं ढ़ाणी में पकड़।

मीनाक्षी -चेंजमेकर
- महिलाओं के लिए काम करना व युवओं में लोकतंत्र के प्रति जागरुकता लाना।
दावेदारी की वजह-
युवा व लोकतंत्री को मजबूत बनाने के लिए काम करना।

राजेन्द्र मेहर-चेंज मेकर
प्राथमिकताएं-
- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना, किसानों के लिए आवाज उठाना।
दावेदारी की वजह-
-क्षेत्र में युवओं में पकड़, ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पहचान।

विजय पाटोद- चेंज मेकर व अन्य
प्राथमिकताएं-
- झालरापाटन में सांस्कृति व सामाजिक उत्थान के लिए काम करना।
- युवा विकास केन्द्रों की स्थापना करवाना।
- सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण करवाना, किसानों की फसलों का उचित दाम दिलवाना।

वसुन्धरा राजे-भाजपा
प्राथमिकताएं
- पर्यटन का विकास करना।
- जिले के औद्योगिकरण के लिए समुचित प्रयास जिससे बेरोजगारो के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके।
- प्रदेश व जिले में शेष रहे विकास कार्यो को पूर्ण करवाना।
दोवदारी की वजह-
- संपूर्ण राजस्थान व झालावाड जिले की जनता की सेवा और प्रदेश का संपूर्ण विकास। दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही।

मोहन लाल राठौर -कांग्रेस
प्राथमिकताएं
- चिकित्सा सेवा में सुधार।
- पिड़ावा में शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र खोलना।
- ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सेवा उपलब्ध कराना।
- कालीसिंध व चंवली बांध पर एनीकट का निर्माण।
- किसानो को फ सल बीमा का समय पर क्लेम दिलवाना।
- पर्यटन का विकास।
- गागरीन बांध से पिड़ावा व इसके आसपास के गंावो को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना।
- कानून व्यवस्था की बेहतर व्यवस्था करना।

दावेदार की वजह-
- पूर्व विधायक व क्षेत्रमें अच्छी पकड़, पार्टी से लम्बे समय से जुड हुए है।
शैलेंद्र यादव- कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
-किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य मिले
- किसानों को दिन में बिजली, युवाओं को रोजगार, गरीबों व असहायों को प्रतिमाह एक हजार पेंशन मिले।
-गरीबों को राशन वितरण करवाना। पेयजल व मेडिकल व्यवस्था सुचारू करवाना।

दावेदारी की वजह-
-2015 से कांग्रेस में शामिल समाज के हर तबके से सीध संपर्क, गरीब लोगों को पेंशन सहित कई प्रकार से सहायता। क्षेत्र में अच्छी पकड़।


मुबारिक मंसूरी - कांग्रेस
प्राथमिकताएं
- युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विकास करवाना।
- क्षेत्र को धार्मिक व पर्यटन सर्किट बनाना।
- औद्योगिक विकास करवाना।
- दम तोडते कोटा स्टोन उद्योग के लिए नई योजना लागू करवाना।
- किसानो को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाना।

अनिल पोरवाल- कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
- क्षेत्र में शिक्षा व रोजगार के लिए काम करना।
- किसानों के लिए हर संभव समर्थन मूल्य व सिंचाई के साधनों की उपलब्धता करवाना।
दावेदारी की वजह-
-वर्तमान में झालरापाटन नगर पालिका से चेयरमैन।
- कांग्रस में कई पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

रामलाल चौहान-कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
- पिड़ावा,सुनेल झालरापाटन में कई विकास कार्य करवाना।
- पिड़ावा व सुनेल में शिक्षा का सुधार करना, किसानों के लिए सिंचाई की सुविधाएं करना।
दावेदारी की वजह-
पूर्व प्रधान व लंबे समय से कांग्रसे से जुटे हुए है, पिड़ावा व सुनेल क्षेत्र में जातिगत संख्या।

विष्णु प्रसाद पाटीदार-कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
- किसानों को समय पर बिजली मिले, फसलों का समर्थन मूल्य दिलाना, बिजली,पानी व पेयजल की सुविधाएं मुहैया करवाना।
दावेदारी की वजह-
-कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष व लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए है, पाटीदार समाज के प्रदेशाध्यक्ष क्षेत्र में समाज की अच्छी संख्या।

मनीष शुक्ला-कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
-बिजली पानी, सड़क, किसानों के हित में काम करना। कानून व्यवस्था का सुधारना।
दोवदारी की वजह-
-तीन साल से नगर परिषद सभापति, आमजन से सीधा जुड़ाव।

आमीर खान-कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
- बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩा, अपराध मुक्त शासन देना।
- स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना, गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना।
दोवदारी की वजह-
-क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज की खासी संख्या होना, आमजन से सीधा जुड़ाव,कांग्रस पार्टी में लंबे समय से जुड़ा होना। महाविद्यालय राजनीति में भी सक्रिय रहे।

मुकुल चौधरी- अन्य
प्राथमिकताएं-
- क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व किसानों के हित में काम करना।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना।
दोवदारी की वजह-
-झालरापाटन की बेटी, पूर्व कानून मंत्री शशिदत्ता की पुत्री। आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी की पत्नी।

डग विधानसभा से यह भी है दावेदार-
हैमन्त बैरवा- कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
- डग विधानसभा में सड़क, बिजली पानी के कार्य करवाना।
- बेरोजगारों के लिए काम करना।
- शिक्षा व किसानों के हित में काम करना।
दावेदारी की वजह-
- कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व क्षेत्र में समाज की अच्छी संख्या होना। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए है।

दीपेश यादव- चेंज मेकर व अन्य
प्राथमिकताएं-
-डग पिछड़े हुए क्षेत्र के लिए सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में कार्य करना।
- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा विकास केन्द्रों की स्थापना करनवाना।
- महाविद्यालय खुलवाना कर उसमें शोध केन्द्र खुलवाना।
- क्यासरा व उन्हेंल नागेश्वर को पर्यटन से जोड़कर विश्व पटल पर लाना।
दावेदारी की वजह-
- पत्रिका के चेंज मेकर, नेट, स्लेट व उच्च शिक्षा प्राप्त जागरुक युवा, क्षेत्र में विकास की सोच। वर्तमान में शोधरत।

Updated on:
16 Oct 2018 07:02 pm
Published on:
16 Oct 2018 06:59 pm