…लो फिर धरती के भाग जगे

झालावाड़ ।खरीफ की फसल की बर्बादी से उजड़े जिले के खेत-किसान फिर नई तकदीर लिखने को चल पड़े हैं। खेतों में फिर से रबी की हलचल शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Nov 27, 2015
jhalawar photo
jhalawar photo

झालावाड़ ।खरीफ की फसल की बर्बादी से उजड़े जिले के खेत-किसान फिर नई तकदीर लिखने को चल पड़े हैं। खेतों में फिर से रबी की हलचल शुरू हो गई है।
किसान फिर से तापमान का मिजाज देखकर कर फसलों की बुवाई में जुट गए हैं। वहीं जिन किसानों ने पहले बुवाई नहीं की थी, वे भी अब बुवाई कर रहे हंै। कई किसानों को लहसुन की बुवाई करे करीब एक से डेढ़ माह हो गया है। इसमें अब वे वह निराई -गुड़ाई के काम में लगे हैंंंंं। जिले में रबी की फसल की बुवाई का लक्ष्य करीब 2 लाख 92 हजार 87 हैक्टेयर है। इसमें से कई क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है, वहीं शेष में बुवाई चल रही है।

धनिये के प्रति कम है लोगों का रुझान

धनिये की फसल में लगातार तीन साल से लोंगिया व छाछीया जैसे रोग लगने तथा मौसम की मार के चलते इस बार किसान कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रहा है। तापमान अधिक होने के चलते कई किसानों ने धनिये की पहले बुवाई कर दी है। बड़ोदिया निवासी किसान सुनील पाटीदार ने बताया कि इस बार तापमान में गिरावट नहीं होने के चलते आधे खेतों में धनिये की बुवाई पहले ही कर दी। अब तापमान में थोड़ी कमी हो हुई है। आधी जमीन में अब बुवाई कर रहे हैं। ताकि जैसा मौसम रहे उस हिसाब से फसल आने की संभावना बन सके।

गेहूं की कर रहे बुवाई

जिले में गेहूं की फसल की बुवाई लक्ष्य के अनुरूप नहीं हुई है। जिले में गेहूं की बुवाई करीब 54 हजार हैक्टर जमीन में हो चुकी है। अभी भी किसान बुवाई करने में लगे हुए हंै। उप निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि कई क्षेत्रों में किसान गेहूं की बुवाई कर चुके हैं। अभी जो किसान बुवाई कर रहे हैं। वह बीजोपचार करके ही गेहूं की फसल की बुवाई करे। किसान गेहूं की फेंककर बुवाई करने की बजाए सीड ड्रील से बुवाई करें। ताकि पौधों की जड़ें गहराई में जाने से पौधों की बढ़वार अच्छी हो सके।

Published on:
27 Nov 2015 05:11 am
Also Read
View All
‘मैंने उन्हें पूरे एक साल पूछा’, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी को लेकर खोला राज, बोले- ‘100 बार पूछा था’

शारदीय नवरात्रि विशेष: आस्था बनेगी तरक्की का द्वार: विंध्य त्रिकोण से बदलेगी पर्यटन और रोजगार की तस्वीर,जानिए कैसे

आंध्र प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में? वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उठाए सवाल, बोले- विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोका जा रहा

‘मौत को 528 घंटे पूरे…’, 20 लोग खोलेंगे मशहूर बिल्डर की मौत का राज ! इंदौर ऑफिस मे मिली थी डेडबॉडी

‘अपने भतीजे को कब गिरफ्तार करवाएंगे?’ कोलकाता भगदड़ के बाद सुवेंदु अधिकारी से TMC का सीधा सवाल