झालावाड़

पूर्व पालिका अध्यक्ष को पास में बुला मार दी गोली, हालत गंभीर, कोटा रैफर

गंभीर स्थिति में कोटा रैफर, करीब 4 अन्य लोगों के भी छर्रे लगे
2 min read
CRIME
4 अन्य लोगों के भी छर्रे लगे


भवानीमंडी. गुुरुद्वारा परिसर के सामने चल रहे 'एक शाम शहीदों के नामÓ कार्यक्रम के दौरान शनिवार रात करीब आठ बजे पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर तीन अज्ञात जनों में से दो नेे अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। गुर्जर छाती के ऊपर व पैर में गोली लगने से गंभीर घायल कर दिया। फायरिंग के दौरान समीप खड़े चिकित्सालय कर्मी तूफान सिंह की छाती और डीजे बजा रहे भूवनेश शर्मा व अन्य के जांघों में छर्रे लगे। गुर्जर को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर किया। वहीं तूफान व अन्य को निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ रैफर किया। गोली लगने की सूचना के बाद सीएचसी पर भाजपा व कांग्रेस नेताओं को जमावड़ा लग गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान गोली लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 हमलावर बाइक से पहुंचे, इनमें से दो जनों ने पूर्वपालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर को किसी काम का बहाना कर मंच के पीछे बुलाया और गोली मार दी, गोली लगने के बाद गुर्जर वापस मंच की ओर भागे और गोली लगने की सूचना कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दी। इसके बाद उन्हें सीएचसी लाया गया। सूचना के बाद पुलिस उपअधीक्षक राजेश मेश्राम, सीआई महेन्द्र मीणा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पास ही निजी चिकित्सालय में लगे सीसी कैमरों की जांच की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी।
भाग कर बचाई जान
अंधाधुंध फायरिंग के दौरान मंच के पीछे की ओर निजी चिकित्सालय है, यहां आए मरीजों ने फायरिंग के दौरान जैसे-तैसे गिरते-पड़ते जान बचाई। वहीं चल रहे कार्यक्रम के दौरान आगे की पक्ति में बैठे लोगों ने मंच के नीचे घुस कर जान बचाई।
18 वर्ष पूर्व भी हुआ था हमला-
पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर के ऊपर करीब 18 वर्ष पहले तीन बाइक सवारों ने चाकूओं ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया।


करीब 20 लाख की सागवान की लकड़ी बरामद, आरोपी फरार
मनोहरथाना. हाल ही में नियुक्त थानाप्रभारी धनराज मीणा ने कस्बे में चल रहे अवैध धंधे पर नकेल कसते हुए मुखबिर की सूचना पर सागवान की सिल्लियों के 206 नग जप्त कर फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार कस्बे के बीनागंज रोड नई कॉलोनी में लक्ष्मीनारायण के गोदाम से अवैध सागवान के 206 नग बरामद किए। मौका देख आरोपी फरार हो गए। थानाप्रभारी धनराज मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वे पुलिस जाप्ते को लेकर बीनागंज रोड नई कॉलोनी पहुंचे।
पुलिस को देखकर भारी मात्रा में अवैध सागवान की लकडिय़ां छोड़ कर आरोपी भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं लगे। थानाप्रभारी धनराज मीणा ने बताया कि बीनागंज रोड नई कॉलोनी में लक्ष्मीनारायण पारेता के एक गोदाम से दूसरे गोदाम में अवैध सागवान की लकडिय़ां बड़ी मात्रा में लेजाई जा रही थी। उसी समय जप्त कर कार्रवाई की।
बरामद लकडिय़ों की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि मनोहरथाना में हाल ही में नियुक्त पुलिस उपअधीक्षक धनफूल मीणा ने भी गत 10 मार्च को अवैध सागवान की सिल्लियों के 272 नग और पिकअप वाहन जप्त कर फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
ट्रैक्टर जप्त, चालक गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शनिवार को मध्यप्रदेश की ओर से आ रहा अवैध बजरी रेत से भरा टै्रक्टर पकड़ कर चालक को गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी धनराज मीणा ने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के मालोनी निवासी लेखराज पुत्र शिवनारायण मीणा को मध्यप्रदेश की ओर से थानाक्षेत्र के रवासिया गांव आ रहे अवैध रेत से भरा टै्रक्टर बरामद कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि मध्यप्रदेश की बापचा नदी से भर कर बैचने के लिए रवासियां ला रहा था।

Published on:
23 Mar 2019 10:19 pm